

*औरैया*/ जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अब तक जनपद में विशेष प्रगाढ़़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की, की गई प्रक्रिया की प्रगति को जानने के लिए निर्धारित स्थल विकास खण्ड अछल्दा, विकास खण्ड अजीतमल, तहसील सभागार अजीतमल, डायट सभागार अजीतमल, बीआरसी औरैया एवं तहसील सभागार औरैया में पहुंचकर बीएलओ व तैनात सुपरवाइजरों से किए गए कार्य की हकीकत जानी और कहा कि अब तक किए गए कार्य की पत्रावलियों में क्रमवार प्रपत्रों को लगायें जिससे किसी भी प्रपत्र को खोजने में अनावश्यक रूप से विलंब न हो और आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा की मैपिंग आदि का जो भी कार्य शेष है इसके लिए घर-घर जाकर जानकारी प्राप्त करले जिससे अग्रिम प्रक्रिया को पूर्ण किए जाने में सहजता होगी और कार्य भी सही वह आसानी से पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य में अनावश्यक रूप से जल्दबाजी न करें साथ ही जल्दबाजी करने से गलती होने की अधिक संभावना रहती है और आप दोषी भी माने जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी प्रक्रिया में अर्हता पूर्ण करने वालों को मतदाता बनाने, डुप्लीकेट/ मृतक मतदाताओं को हटाने के साथ-साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर मतदाता स्थानांतरित किए जाने के संबंध में फार्म संख्या 06 व 07 तथा फॉर्म 08 का भी वितरण करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्य की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगामी दिवस में अपने संबंधित बूथ में पहुंचकर नए मतदाता जोड़ने/ फार्म प्राप्त करने, मृतक मतदाताओं को हटाए जाने के साथ-साथ स्थानांतरित मतदाताओं के संबंध में की गई कार्यवाही का निर्धारित प्रपत्र पर अंकन करते हुए बूथ पर उपस्थित राजनैतिक दलों के बीएलए से कार्यवाही की वार्ता करने, प्रपत्र उपलब्ध कराने तथा फार्म उपलब्ध कराने की प्राप्त आदि से संबंधित मोबाइल द्वारा वीडियो भी तैयार कर साक्ष्य के रूप में संबंधित कार्य स्थल (फैसिलेशन सेंटर) पर पहुंचकर वीडियो को साक्ष्य के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से अपलोड भी कराए जिससे आवश्यकता पड़ने पर अपलोड वीडियो को आपकी निष्पक्षता तथा कार्य की पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि आगामी दिनांक 06 दिसम्बर व 07 दिसंबर 2025 को विशेष प्रागढ़ पुनरीक्षण कार्य के संबंध में विशेष अभियान चलाकर अवशेष कार्य को संपन्न करने के लिए बूथवार तैनात बीएलओ सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहकर कार्य करेंगे जिससे कार्य समय से पूर्ण हो।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा , प्रभारी तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार अछल्दा अशोक कुमार, सीओ चकबंदी अधिकारी सूर्यनाथ यादव,खण्ड विकास अधिकारी अजीतमल अतुल यादव, सुपरवाइजर सहित संबंधित बीएलओ आदि उपस्थित रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



