*लखनऊ में मनौतियों के राजा गणेश महोत्सव की हो रही है विशेष तैयारी*
विओ– राजधानी शहर में मनौतियों के राजा श्री गणेश प्राकट्य का 20 वा महोत्सव आगामी 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। मां आदि गंगा गोमती के तट के किनारे झूलेलाल वाटिका पार्क में हर वर्ष की भांति इस बार भी गगनचुंबी पांडाल तैयार किया जा रहा है इस कार्यक्रम में संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि इस बार गणेश प्राकट्य महोत्सव में पंडाल का थीम दिल्ली का अक्षरधाम के तर्ज पर बनाया गया है। लगभग 15000 वर्ग फुट में यह पंडाल बना है ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल की गई ब्रह्मोस मिसाइल की दिखेगी झलक जो पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने बताया कि इस बार बप्पा का दरबार दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बन रहा है इसकी ऊंचाई 85 फीट होगी वातानुकूलित, वाटरप्रूफ तैयार किया जा रहा है। मनौतियों के राजा के नाम से होने वाले शहर की सबसे बड़े श्री गणेश महोत्सव के लिए विशाल पांडाल तैयार हो रहा है । भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि पंडाल बनाने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा पिछले करीब एक माह से पांडाल तैयार किया जा रहा है। अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी पंडाल के बाहर 14000 वर्ग फीट में कुर्सियां डाली जाएगी जिस पर लोग खुले में बैठकर बप्पा के भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे। अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि इस बार आम भक्तों के लिए 10 करोड़ का बीमा कराया गया है और मनौतियों के राजा भगवान श्री गणेश का 25 लाख का बीमा कराया गया। महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि बप्पा की मूर्ति 6 फुट की मुंबई के सिद्धि विनायक की तर्ज पर तैयार की गई है राजधानी में मूर्तिकार श्रवण प्रजापति श्री गणेश जी मूर्ति को तैयार कर रहे हैं बप्पा की मूर्ति 26 अगस्त को पंडाल में पहुंचेगी संस्था सुरक्षा की दृष्टि से 25 महिला व 25 पुरुष सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। इसके अलावा पूरे पंडाल में 60 सीसी टीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं उपाध्यक्ष व पार्षद रणजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शासन, प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। कमेटी के सदस्य योगेश बांसल व शरद अग्रवाल ने बताया कि हर साल करीब 82 हजार चिट्ठियां लिखी जाने वाले बप्पा के दरबार में इस बार लाखों भक्तों के आने की उम्मीद है
इन नौ दिनों में प्रतिदिन अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और इस प्रांगण में कयी दुकाने खान पान, आइसक्रीम ,बच्चों के लिए झूले का भी आयोजन किया गया है। 6 दिसंबर को झूलेलाल वाटिका से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर कई नाम चिन्ह स्थान से होते हुए इसकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी और तत्पश्चात झूलेलाल वाटिका पार्क में ही भूमि विसर्जन किया जाएगा।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



