ग्रीन कॉरिडोर के नीचे 03 स्थानों पर विकसित किये जाएंगे स्पोर्ट्स एरीना




- एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने ग्रीन कॉरिडोर का निरीक्षण कर दिये निर्देश
- डालीगंज पुल, हनुमान सेतु व निशातगंज पुल के पास विकसित होगी सुविधा
- उर्मिला वन व रिवर फ्रंट पर सुगम आवागमन के लिए बनेगी स्लिप रोड
ग्रीन कॉरिडोर के नीचे 03 स्थानों पर स्पोर्ट्स एरीना विकसित किये जाएंगे। जिसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस, पिकेल बॉल व बॉक्स क्रिकेट आदि की सुविधा मिलेगी। साथ ही बच्चों व युवाओं के लिए किड्स प्ले-एरिया व ओपन जिम भी रहेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को समतामूलक चौक से डालीगंज के मध्य निर्मित किये जा रहे ग्रीन कॉरिडोर का निरीक्षण करके इस बाबत निर्देश दिये।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि निशातगंज पुल, हनुमान सेतु व डालीगंज पुल के पास नवनिर्मित ग्रीन कॉरिडोर के नीचे काफी रिक्त स्थान है। जहां लोगों के मनोरंजन व जरूरत के अनुसार सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इन तीनों स्थानों पर बच्चों व युवाओं के लिए किड्स प्ले-एरिया, ओपन जिम व स्पोर्ट्स एरीना विकसित करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने हाल ही में गोमती नगर में ग्वारी फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स एरीना विकसित किया है, जहां बास्केटबॉल व बैडमिंटन आदि की सुविधा है। इसी की तर्ज पर ग्रीन कॉरिडोर के नीचे भी खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
रोटरी पर स्कल्पचर्स, मीडियन पर पौधे लगेंगे
समतामूलक चौक से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसी माह लोकार्पण के बाद इसे नागरिकों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस रूट का निरीक्षण करके नवनिर्मित चौराहों पर स्कल्पचर्स लगाने और मीडियन पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निशातगंज से हनुमान सेतु के मध्य विकसित किये गये स्ट्रेच में डबल आर्म स्ट्रीट लाइट्स लगवायी जाएं।
खाटू श्याम मंदिर के पास बनेगी पार्किंग
ग्रीन कॉरिडोर के अंतर्गत निशातगंज से हनुमान सेतु के मध्य सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण में पाया गया कि खाटू श्याम मंदिर के पास सड़क पर वाहन खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा सड़क किनारे पूजन सामग्री की अस्थायी दुकानें भी लगती हैं। इस पर उपाध्यक्ष ने मंदिर प्रांगण के पास पार्किंग एवं वेंडिग जोन विकसित करने के निर्देश दिये। जिससे कि आने वाले समय में सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण न हो।
उर्मिला वन के पास बनेगी स्लिप रोड
एलडीए द्वारा कुकरैल नदी के पास लगभग 18 एकड़ क्षेत्रफल में उर्मिला वन विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में यहां आने-जाने के लिए बंधा रोड ही एक मात्र विकल्प है, जोकि काफी सकरी है। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने कुकरैल नदी की तरफ से उर्मिला वन एवं रिवर फ्रंट को जोड़ने के लिए स्लिप रोड बनाने के निर्देश दिये। स्लिप रोड बनने से इन दोनों जगह आवागमन बेहद आसान हो जाएगा और क्षेत्र की उपयोगिता बढ़ेगी। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, पी0आई0यू0 के प्रभारी ए0के0 सिंह सेंगर व अधिशासी अभियंता अजीत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




So, I tried JK4Casino. The registration was quick and easy, which is a big win in my book. The games are pretty standard, but they seem fair enough. Give it a look: jk4casino