हमीरपुर ब्यूरो :–
अघोषित विद्युत कटौती के कारण बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे में बमुश्किल14घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी ने बताया कि 24 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र यह समस्या बेहद चिंताजनक बताया है और कहा है कि अघोषित कटौती के चलते छात्रों के लिए पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। कई बार रात के समय अचानक बिजली चली जाती है, जिससे छात्र अपनी तैयारी समय पर पूरी नहीं कर पा रहे हैं। त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और विद्युत आपूर्ति को नियमित किया जाए। उनका कहना है कि परीक्षाओं के दौरान छात्रों को पर्याप्त समय और सुविधा मिलनी चाहिए ताकि वे मानसिक तनाव से बच सकें और अपने भविष्य के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि छात्रों के लिए बिना किसी बाधा के बिजली की उपलब्धता हो।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



