जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी द्वारा हसनगंज तहसील के 10 खाद विक्रेताओं का फौजी खाद भण्डार, जय बाला जी खाद भण्डार औरास , गुप्ता बीज भण्डार सिंधुर औरास,IFFDC भावा खेड़ा,साधन सहकारी समिति कोरारी कला माखी, साधन सहकारी समिति परसेहरा औरास एवं अन्य बीज एवं खाद के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फौजी खाद भण्डार द्वारा अभिलेखों का रखरखाव ठीक से न करने के कारण बीज प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया एवं जय बाला जी खाद भण्डार औरास पर रेट बोर्ड पर रेट प्रदर्शन न करने के कारण एवं अभिलेखों के रख – रखाव न करने के कारण जय बाला जी खाद भण्डार औरास का उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले बिक्रेताओं के विरूद्ध यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। वर्तमान समय में जनपद में समस्त उर्वरक उपलब्ध है। जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में उर्वरक की कोई कमी नही है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



