नई दिल्ली: टीम इंडिया ने अपनी स्पिन बोलिंग के बूते बॉर्डर-गावसकर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आसानी जीत तो लिया है, लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में उतरने से पहले उसे बल्लेबाजी की कुछ कमजोरियां जरूर परेशान कर रही होंगी। लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल ने बुधवार को नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस की। इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के बीच लंबी बातचीत भी हुई। अमूमन टीम इंडिया अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करती है, लेकिन राहुल के खराब फॉर्म और उनके विकल्प शुभमन गिल के जोरदार लय में होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि टीम इंडिया दिल्ली में बदले हुए एकादश के साथ उतर सकती है। चलिए समझते हैं और कौन से बदलाव हो सकते हैं।




विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ की संभावना की एक और वजह श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी है। बैक इंजरी के बाद नैशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहैब का समय गुजारने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फिटनेस का सर्टिफिकेट लेकर दिल्ली पहुंचे श्रेयस अपने साथ थिंक टैंक के लिए सिरदर्दी भी लेकर आए हैं। श्रेयस यदि वापसी करेंगे तो मध्यक्रम में करेंगे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



