ब्यूरो उन्नाव




गंजमुरादाबाद उन्नाव 5 दिसंबर 2024 ।। स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की एक बैठक आज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। जिसमें नगर पंचायत के कर्मचारी फजलुर्रहमान ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था, जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान को शुरू किया था, और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की विशेष अपील भी की।
श्री रहमान ने कहा कि आज हम सब का दायित्व है कि हम अपने घरों व उसके आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें। और सभी सफाई कर्मचारी अपने-अपने वार्डों/ मोहल्लों को साफ सुथरा रखें, कहीं भी गंदगी व कूड़ा न दिखाई दे। उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि सूखा कूड़ा नीले डिब्बे में व गीला कूड़ा हरे डिब्बे में ही डालें। उन्होंने कहा कि नगर को तमाम बीमारियों से बचने के लिए नगर पंचायत द्वारा फागिंग कराने के साथ ही कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव कराया जा रहा है। इस मौके पर सभी सफाई कर्मचारियों के साथ ही कार्यालय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



