पुरानी पेंशन बहाली की मांग:
हरदोई में शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
हरदोई में शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर काला दिवस मनाया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस का विरोध किया।
शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण और मूल्यांकन कार्य किया। शाम के बाद सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। वहां से जिला अधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक राजबीर सिंह ने कहा कि सरकार एनपीएस को हटाकर यूपीएस लागू करने की बात कर रही है। उन्होंने इसे छलावा बताया। उन्होंने सवाल किया कि सांसदों और विधायकों को पुरानी पेंशन मिलती है तो शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सांसदों और विधायकों का वेतन 24%बढ़ा दिया गया है। वहीं कर्मचारियों के डीए में केवल 2% की वृद्धि की गई है।
शिक्षकों और कर्मचारियों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में अटेवा जिला अध्यक्ष जैनुल खां, मंडल अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार वर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



