ब्यूरो बांदा




बाँदा,(संवाद) जिलाधिकारी जे0 रीभा ने विगत दिवसों में केन नदी के तट पर सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने केन नदी के दोनो तटों पर स्थित ग्राम कनवारा, बरूआ डेरा तथा पिपरी ग्राम समूह की वर्षा के दौरान बढने वाले जल स्तर से सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए व नदी के कटान निरोधक कार्य को सिंचाई विभाग द्वारा किये जाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को नदी तट पर कटान को रोके जाने हेतु किये जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेज गति से कार्यों को पूर्ण करते हुए माह मार्च, 2025 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वर्ष 2023 में स्वीकृत 10.47 करोड़ की लागत की इस परियोजना के अन्तर्गत किये गये कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिस पर अधिशाषी अभियंता द्वारा बताया गया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने कार्य की नियमित रूप से निगरानी रखते हुए शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता सिंचाई एवं अन्य अभियंतागण उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



