


शक्ति ब्रिगेड साहित्य गंगा (पंजी.) द्वारा सिद्धार्थ पैलेस, अहिरवां, जी.टी. रोड, कानपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह बड़े उत्साह , गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय,अति-विशिष्ट अतिथि विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती नीलमा कटियार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अनुरिता नरेंद्र,डाॅ० दया दीक्षित ,श्रीमती अलका त्रिपाठी, कविता मिश्रा उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपने विचार साझा करते हुए साहित्य एवं समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
संस्था की संस्थापिका डाॅ० अन्नपूर्णा वाजपेई,अध्यक्षा डाॅ० सुषमा त्रिपाठी एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र,प्रतीक चिह्न,मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रथम सत्र में प्रतियोगिता के सभी विजेता-प्रतिभागियों को नगद धनराशि तथा पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।
माननीय महापौर ने वंचित वर्ग के लोगों को कंबल वितरित किए।
इस सत्र में वक्ताओं ने महिला नेतृत्व, शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।
बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
समारोह में शक्ति ब्रिगेड समूह की महिलाओं द्वारा हस्त-निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।
द्वितीय सत्र में काव्यगोष्ठी हुई, जिसमें शहर के नामचीन कवि-कवियित्रियों ने स्त्री संवेदना, सामाजिक मुद्दों एवं जीवन के विविध रंगों पर काव्यपाठ किया। श्रोताओं ने रचनाओं का भरपूर आनंद लिया।बी.एल.एम विद्यालय के एन सी.सी. कैडेट्स ने परेड की बच्चों ने विभिन्न कार्यों हेतु उपयोगी ड्रोन का प्रदर्शन किया।सत्यकाम सामाजिक सेवा फाउण्डेशन द्वारा आत्मरक्षार्थ ताइक्वांडो एवं जूडो की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० सुषमा त्रिपाठी ने की और संचालन डाॅ० ऋचा पाठक एवं प्रतीक्षा दिनेश तिवारी द्वारा किया गया।
सरस्वती वंदना प्रतीक्षा तिवारी ने एवं गणेश वंदना अवनी वाजपेई ने प्रस्तुत की समापन अवसर पर संस्था की संस्थापिका डाॅ० अन्नपूर्णा बाजपेयी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संयोजन डाॅ० अन्नपूर्णा वाजपेई एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में नीलम सिंह,अर्चना तिवारी,अंजना वाजपेई,अर्चना चौहान,सुषमा सिंह उर्मि,शिप्रा सिंह, ज्योति तिवारी,अन्नपूर्णा शुक्ला,जे.पी.मौर्या,त्रिपाठी जी, क्षेत्रीय पार्षद,आर.बी.प्रभाकर,अंकित विश्वकर्मा,अंशिका, अंकिता,अनिल कुशवाहा,सौरभ, आदि उपस्थित रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



