आधार कार्ड अपडेशन और रजिस्ट्रेशन केंद्रों की सूची जिले के वेबसाइट पर देख सकते हैं
——————-




बाराबंकी, 14 फरवरी। जनपद में आम जनमानस को आधार कार्ड बनवाने एवं अपडेट कराने में आ रही समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । जिसमें यह बताया गया कि जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से आधार कार्ड अपडेशन और रजिस्ट्रेशन के लिए संचालित केंद्रों पर सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाये एवम् आम जनमानस को जनपद में संचालित केंद्रों के बारे में भी अवगत कराया जाये। जनपद बाराबंकी में डाक विभाग , बेसिक शिक्षा विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड, जन सेवा केंद्र, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, बैंक बीसी के द्वारा बैंकों में तथा इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के कुल 270 केंद्र संचालित है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की जनपद में संचालित सभी आधार कार्ड अपडेशन और रजिस्ट्रेशन केंद्रों की सूची जिले के ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाये एवम् समस्त विभागों द्वारा अपने अपने विभागों में संचालित आधार सेवा केंद्रों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये जिससे केंद्रों की जानकारी आम जनमानस को हो और आधार अपडेशन करने में कोई समस्या का सामना न करना पड़े। सभी विभागों को केंद्रों पर ख़राब पड़ी मशीनों को भी ठीक कराने का निर्देश दिया गया। आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्या के समाधान हेतु जनपद बाराबंकी में सभी ब्लॉकों, नगर पालिका परिषद एवम् नगर पंचायतों में नये आधार कार्ड अपडेशन और रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाये जाने हेतु भी जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



