हमीरपुर ब्यूरो :–
राठ कस्बे के जुगियाना इलाके के निवासी राजा खान पुत्र निजाम खान ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि आज गुरुवार को वह अपने हाथ ठेला में हरी मिर्च बेच रहा था। तभी इस दौरान शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार एक अनियंत्रित पिकअप चालक ने अपनी तेज रफ्तार पिकअप को उसके हाथ ठेला में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका हाथ ठेला सड़क पर पलट गया तथा तथा उसकी तकरीबन 5 किलो हरी मिर्च सड़क पर फैल गई। बताया कि इसके अलावा उक्त पिकअप चालक ने चौहान बस सर्विस के ऑफिस के बाहर रखे काउंटर और कुर्सियों में भी टक्कर मार दी। जिससे वहां पर मौजूद दो लोग किसी तरीके से बाल बाल बच सके। बताया कि उसने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



