बिल्लू विधायक टीम की अनोखी पहल, जरूरतमंद बच्चों को हर माह मिल रही शिक्षा सामग्री


चित्रकूट।
पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कांटी गांव में बिल्लू विधायक चित्रकूट सेवा समिति द्वारा हर माह की तरह इस माह भी गरीब व जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवम चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी बिल्लू विधायक ने कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा हर महीने जरूरत के अनुसार कभी शिक्षा सामग्री, कभी भोजन तो कभी कपड़ों का वितरण किया जाता है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।
उन्होंने कहा कि यह कोई इवेंट या फोटोसेशन नहीं है, बल्कि उन सवालों का जवाब है जो वर्षों से व्यवस्था से पूछे जा रहे हैं। चुनावी भाषणों में शिक्षा की बात करने वाले नेता ज़मीन पर बैठे बच्चों की वास्तविक जरूरतों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। हमारी मान्यता है कि राजनीति की असली परीक्षा तब होती है, जब किसी बच्चे के हाथ में किताब पहुंचती है।
बिल्लू विधायक ने कहा कि उन्होंने कोई बड़ा दावा नहीं किया, केवल वह कार्य किया जो जिम्मेदारी वाले लोग वर्षों से नहीं कर पाए। उन्होंने विश्वास जताया कि एक किताब भी किसी बच्चे के जीवन की दिशा बदल सकती है। यह पहल केवल शुरुआत है और उन सभी के लिए संकेत है जो यह मानते हैं कि बिना काम किए भी राजनीति संभव है।
कार्यक्रम के अंत में बिल्लू विधायक ने इस मुहिम में सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



