By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: हत्या के केस में गवाही देने नहीं आया भूत तो जारी हुआ गैर जमानती वारंट
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » हत्या के केस में गवाही देने नहीं आया भूत तो जारी हुआ गैर जमानती वारंट
उत्तर प्रदेशराज्य

हत्या के केस में गवाही देने नहीं आया भूत तो जारी हुआ गैर जमानती वारंट

charcha aaj ki
Last updated: August 24, 2023 5:11 am
By
charcha aaj ki
9 Min Read
Share
SHARE

क्या आपने किसी भूत को गवाही देते सुना है, नहीं ना. लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार ऐसा हो चुका है. यहां हत्या के एक मामले में भूत ने पुलिस के सामने गवाही दी थी, दो पेज का लिखित स्टेटमेंट भी दिया था. यह स्टेटमेंट ऐसा था कि इसके विरोध में बचाव पक्ष की ओर से पेश किए सभी सबूत और गवाह एक मिनट भी नहीं टिक सके. वादा किया था कि कोर्ट में भी पेशी पर आएगा, लेकिन बार बार समन जारी होने के बाद भी यह भूत कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ. नौबत यहां तक आ गई कि जज ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. पुलिस को निर्देश तक दे दिया कि अगली तारीख पर वह पेश नहीं हुआ तो विवेचक की वर्दी उतर जाएगी.

क्राइम सीरीज में आज हम उसी भूत की गवाही और उस मुकदमे की पूरी कहानी बताने जा रहे हैं. वह सर्दियों के दिन थे, संभवत: दिसंबर या जनवरी का महीना रहा होगा. इस हाड़ कंपाने वाली ठंड के बावजूद मेरठ की जिला अदालत में सीजेएम कोर्ट के बाहर खड़ी किठोर थाने की पुलिस के माथे पर पसीना छलक रहा था. दरोगा से लेकर इंस्पेक्टर तक कोर्ट रूम के बाहर खड़े थे, उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि जज के सवालों का सामना कैसे करें. दरअसल भूसे में से सुई तक ढूंढ निकालने वाली पुलिस की बेचैनी इसलिए थी कि हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह उन्हें ढूंढे नहीं मिल रहा था.

हत्या के जिस मामले में उसकी पेशी होनी थी, वह पूरा का पूरा मुकदमा ही उसकी गवाही पर टिका था. दरअसल भूत ने अपना लिखित बयान ही ऐसा दिया था कि उसके आगे आरोपियों की ओर से पेश की गई हर दलील खारिज हो चुकी थी. सभी गवाह और सबूत झूठे साबित हो चुके थे. अब इस भूत की बात करने से पहले उस मुकदमे के बारे में जान लेना जरूरी है. बता दें कि 12 जुलाई साल 2018 की दोपहर का वक्त था. मेरठ में एसएसपी कार्यालय के फोन की घंटी बजती है. जैसे ही टेलीफोन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी फोन रिसीव करता है, फोन करने वाला व्यक्ति बोलता है कि मवाना रोड स्थित नई बस्ती में करीब दर्जन भर लोगों ने फरमान नामक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी है.

इतनी बात के बाद फोन कट जाता है. पुलिसकर्मी तत्काल मामले की जानकारी एसएसपी को देता है और एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी, संबंधित सीओ और किठोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जाती हैं. वहां पहुंचने पर सूचना सही पाई जाती है. पुलिस शव को कब्जे में लेती है और पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है. इसके बाद फरमान के भाई इरफान की ओर से किठोर थाने में हत्या और मारपीट की धाराओं में चार नामजद समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है.

90 दिन के अंदर पेश हुई थी चार्जशीट

मामले की जांच थाने के दरोगा विमल कुमार को दी जाती है. विमल कुमार तेजी से मामले की पूरी जांच करते हैं और 90 दिन के पहले ही मजबूत गवाह, ठोस सबूत और सटीक तथ्यों के साथ कोर्ट में चार्जशीट पेश कर देते हैं. केस डायरी इतनी मजबूत होती है कि ट्रॉयल से पहले ही बचाव पक्ष को लगने लगता है कि अब सजा होनी तय है. लेकिन इसी बीच एक अड़चन आ जाती है. दरअसल किसी भी मुकदमे में आरोप तय करते समय कोर्ट में चश्मदीद गवाह के बयान होते हैं. इसके लिए कोर्ट से इस मुकदमे के चश्मदीद गवाह महफूज को समन जारी होता है, लेकिन वह रिसीव नहीं होता.

ये भी पढ़ें: पटरी से उतरी मेरठ में कानून व्यवस्था, थाने चौकियों के पास 7 महीने में 7 मर्डर

इसके बाद कोर्ट थाना प्रभारी को वार्निंग देकर दोबारा समन जारी करता है. इस बार पता चलता है कि बताए गए पते पर महफूज नाम का कोई आदमी रहता ही नहीं. यह सुनकर जज नाराज हो जाते हैं. कहते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई व्यक्ति दो पेज की गवाही करता है, वो भी ऐसी गवाही, जिसकी काट विपक्ष के पास नहीं है, और वह पुलिस को ढूंढे नहीं मिल रहा. पुलिस कोई जवाब नहीं दे पाती है. ऐसे में कोर्ट से चश्मदीद गवाह महफूज के नाम गैर जमानती वारंट जारी हो जाता है. इसी के साथ कोर्ट पुलिस को भी हिदायत देती है कि अगली तारीख पर गवाह की पेशी नहीं हुई तो दरोगा की वर्दी उतर जाएगी.

परिवार को हिरासत में लेने पर सामने आया राज

अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुट जाती है. इसी क्रम में पुलिस एक परिवार को उठाकर लॉकअप में डाल देती है और धमकी देती है कि अगली तारीख पर महफूज अदालत में पेश नहीं हुआ तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. कोई रास्ता ना देखकर यह परिवार एक वकील की मदद लेता है और अगली तारीख पर सुनवाई शुरू होती है. कोर्ट में इस मुकदमे का नंबर आते ही लॉकअप में बंद परिवार के वकील पेश होते हैं और विवेचक विमल कुमार से पूछताछ की अनुमति मांगते हैं. वहीं जज की अनुमति मिलने के बाद वह पूछते हैं कि क्या सही में उन्होंने महफूज से बात कर उन्हें गवाह बनाया था.

15 साल पहले हो चुकी थी महफूज की मौत

विवेचक कहते हैं कि हां, मैं उनके घर गया था और उनके घर के बाहर ही उन्होंने अपना बयान अपने हाथों से लिखकर दिया. उन्होंने पूरी वारदात को सिलसिलेवार बताया. फिर वकील इस बातचीत की तारीख पूछते हैं, तो विवेचक घटना के दो दिन बाद की तारीख बता देते हैं. लेकिन ठीक उसी वक्त वकील की ओर से जज की टेबल पर एक कागज बढ़ा दिया जाता है, जो महफूज का डेथ सार्टिफिकेट होता है. इसमें लिखा होता है कि महफूज की मौत 16 साल पहले हो चुकी है. मामला सामने आते ही अदालत में हड़कंप मच जाता है. अगले दिन यह खबर सारी मीडिया में होती है और पुलिस की काफी किरकिरी होती है.

एसपी ग्रामीण ने की मामले की दोबारा से जांच

घटना को जानकर एसएसपी नाराज हो जाते हैं और एसपी ग्रामीण राजेश कुमार को मामले की जांच के आदेश देते हैं. इस जांच में पता चलता है कि विवेचक ने फर्जी गवाह बनाया था. दरअसल आराम तलब हो चुके दरोगा ने थाने में ही बैठकर फोन पर किसी व्यक्ति से बात की. उस व्यक्ति ने अपना नाम महफूज बताते हुए घटना का आंखों देखा हाल बता दिया. चूंकि सारे विवरण सही थे, इसलिए दरोगा को भी लगा कि महफूज भी सही व्यक्ति होगा, लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान पता चला कि उसने महफूज के किसी भूत से बात कर ली थी. खैर, इस मामले में एसपी ग्रामीण ने बाद में सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की और इसके बाद अदालत में आरोप तय हुए. फिलहाल यह मामला एडीजे कोर्ट में विचाराधीन है.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
राष्ट्रीय किसान मंच ने पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में जिलाधिकारी को सौंपा 4सूत्री ज्ञापन
सरकारी अधिकारी के घर से लगभग 100 करोड़ की संपत्ति बरामद, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की छापेमार कार्रवाई
सूचना पर दिल्ली पुलिस ने हुक्का बार में मारी रेड, कम उम्र की लड़कियां परोस रहीं शराब
Eid 2025 Wishes: भारत में भी दिख गया चांद,
TAGGED:Latest Meerut Newsmeerut crimeMeerut Crime NewsMeerut NewsMeerut News in Hindi
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?