शादियों का सीजन चल रहा है तो शादियों की कई खबरें भी सामने आ रही हैं. कहीं खाने को लेकर मारपीट हो रही है तो कहीं दूल्हे को लेकर दुल्हन शादी करने से इंकार कर रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजब—गजब मामला सामने आया है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल देवकुमार नाम के युवक की बारात गगोल के पास अच्छरोंडा गांव जा रही थी. दूल्हा घुड़चढ़ी पर था और मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था. तभी उसके पास से एक लोडर वाहन निकला. उसके चालक ने दूल्हे की पहनी नोटों की माला पर झपट्टा मारा. माला तो नहीं टूटी लेकिन एक नोट उसके हाथ में आ गया. इस पर चालक ने गाड़ी दौड़ा दी.




इधर दूल्हा ने भी उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी. पहले वह एक युवक की बाइक पर बैठक्र लोडर को पकड़ने के लिए निकला. बाइक के लोडर के पास आते ही दूल्हा चलती बाइक से ही चलती लोडर को पकड़कर चढ़ गया और खिड़की के रास्ते से अंदर घुसा. इसके बाद लोडर चालक ने गाड़ी रोक दी. चालक के गाड़ी से उतरने के बाद दूल्हा ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया. थोड़ी ही देर में दूल्हा के अन्य साथी वहां आ गए और उन्होंने भी लोडर चालक को जमकर पीटा. सभी लोग पुलिस को बुलाने की बात कहने लगे इस पर चालक गिड़गिड़ाने लगा. बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



