

लखनऊ सेक्टर डी बीएसएनएल रेजिडेंशियल कॉलोनी में महिलाओं द्वारा नवरात्रि पर धूम




शारदीय नवरात्रि की पावन पर्व पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के साथ उपासना की जाती है और मां की विशेष आरती के साथ डांडिया ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। राजधानी शहर लखनऊ में बीएसएनल सेक्टर डी की महिला मंडली के द्वारा नवरात्र पर गरबा का कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें कई तरह की प्रतियोगिता भी देखने को मिली। सेक्टर डी , बी एस एन एल रेजिडेंशियल कॉलोनी लखनऊ के बच्चों ने सांस्कृत प्रोग्राम प्रस्तुत किया जिसे देखकर सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली। बीएसएनल सीजीएम की पत्नी ज्योति गर्ग ने बच्चों के साथ डांडिया खेली।

बीएसएनल महिला मंडली ने एक-एक कर अनोखी प्रस्तुति दी। सेक्टर डी बीएसएनल रेजिडेंशियल कॉलोनी के प्रांगण में कई स्टाल लगाए गए थे जिन पर महिलाओं के हाथों से बने सामान उपलब्ध थे।

ज्योति गर्ग ने सभी स्टालो से एक-एक सामान खरीद कर उन महिलाओं का उत्साह वर्धन किया । साथ ही बच्चों के साथ गेम भी खेल कर बच्चों के साथ मनोरंजन किया। ज्योति गर्ग जी ने पूरे देशवासियों के साथ बीएसएनएल की पूरे परिवार को नवरात्रि की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



