

लापता युवक का शव कुएं में मिलने से परिवार में मचा कोहराम
इटावा ब्यूरो चर्चा आज की
इटावा। थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर गांव के पास कुएं में छह दिन से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कुएं से शव होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने मृतक की पहचान उसकी चप्पलों के आधार पर की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर गांव निवासी कृष्ण चंद्र 35 वर्ष पुत्र सुभाष चंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई चंदन उर्फ चंद्रप्रकाश मजदूरी करता था। 9 दिसंबर को वह मजदूरी के सिलसिले में क्षेत्र के रिटौली गांव गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि चंदन को बसरेहर बाईपास के पास देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी, जिस पर गुमशुदगी दर्ज की गई। छह दिन बाद अकबरपुर गांव के पास एक कुएं में शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई कृष्ण चंद्र ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से चंदन का पुराना विवाद चल रहा था और उन्हीं लोगों ने साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। मृतक चंदन अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पहले ही गुमशुदगी दर्ज की गई थी। अकबरपुर गांव के पास कुएं से शव बरामद किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।
फोटो – घटना स्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीण।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




From a technical standpoint, teenpatti master login is really well optimized—loads fast even on 4G, mobile friendly interface, and the UI is clean without cluttered menus. Cant complain about the performance from a developers perspective tbh.