25 पहला एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था ‘टाइटैनिक’। इस मूवी ने 25 साल पहले सिनेमा की दुनिया में इतिहास रच दिया था। अगर ये कहें कि ऐसी मूवी पहले कभी किसी ने देखी ही नहीं थी तो ये कहना गलत नहीं होगा। गहरे समंदर में बड़ा सा जहाज… लाल बालों वाली हिरोइन… खूबसूरत स्केच करता हीरो… दोनों का प्यार… टाइटैनिक वाला पोज… डूबता जहाज… नीले मणि वाला नेकलेस… टाइटैनिक का नाम लेते ही, कई सारे सीन्स आंखों के सामने कौंधने लगते हैं। ऐसा लगता है कि ये ग्रैंड मूवी एक बार फिर से थिएटर में रिलीज हो जाए तो एक बार फिर सुनहरी यादों में गोता लगाने का मौका मिल जाए…। वैसे आपको बता दें कि फैंस को ये मौका मिलने वाला है। जी हां, जेम्स कैमरून की ये मूवी एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।




Titanic फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर और को-एडिटर जेम्स कैमरून थे। इसकी कहानी ऐतिहासिक और फिक्शन दोनों थी, जो ‘टाइटैनिक’ नाम के सबसे बड़े जहाज (तब) के डूबने पर बेस्ड थी। इसमें Kate Winslet और Leonardo DiCaprio लीड रोल में थे। इनकी जबरदस्त एक्टिंग ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
सबसे महंगी मूवी थी टाइटैनिक
टाइटैनिक उस समय की सबसे महंगी मूवी थी। इसका बजट 200 मिलियन डॉलर था और कमाई के मामले में भी इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2.202 बिलियन का बिजनस किया था। इसने अलग-अलग कैटेगरी में 11 ऑस्कर अपने नाम किए थे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



