कोलकाता: आंद्रे रसेल आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं। बल्ले से विस्फोटक पारी खेलने के साथ ही वह गेंद से भी विकेट लेते हैं। लेकिन आईपीएल 2023 में उनका जलवा देखने को नहीं मिला था। वह अपने नाम के अनुरूप खेल नहीं दिखा पाए। पहले तीन मैचों में उनके गेंदबाजी नहीं मिली। बल्लेबाजी में भी 36 रन ही बना सके, इसमें एक ही पारी में 35 रन बनाए थे।




पहली गेंद पर रसेल को विकेट
कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आईपीएल 2023 के अपने चौथे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रही है। हैदराबाद को हैरी ब्रूक ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 46 रन था। 5वें ओवर में कप्तान नीतीश राणा ने आंद्रे रसेल को गेंद थमाई। सीजन में पहली बार गेंदबाज करने आए रसेल ने पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को मयंक अग्रवाल शॉर्ट थर्ड मैन के हाथ में खेल बैठे। ब्रूक तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन मयंक 13 गेंदों पर सिर्फ 9 रन ही बना सके।
त्रिपाठी का भी किया शिकार
आंद्रे रसेल यहीं नहीं रुके और इसी ओवर में एक और शिकार कर लिया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें राहुल त्रिपाठी का विकेट मिला। इस बार उन्होंने शॉर्ट गेंद डाली। त्रिपाठी ने उसे पुल करने की कोशिश की लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई। आउट होने से पहले राहुल ने रसेल को दो चौके मार दिया थे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



