23 वर्षीय पिता की मौत से 4 माह का बच्चा हुआ अनाथ




चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो
फतेहपुर,,जिले में गांव में एक ट्रैक्टर-चालक बिजली के खंभे में टक्कर मार दिया। जिससे खंभे के गिरने से एक युवक चपेट में आ गया। और घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और ट्रैक्टर चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
थारियावं थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सरायं मोहन सलेमपुर मजरे मंडासराय गाँव सुखराम पासवान का 25 वर्षीय कमल पासवान अपने घर के नजदीक रास्ता के किनारे बिजली खम्भे के नीचे खड़ा हो गया।तभी सामने आ एक ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर बिजली के खंम्भा से टक्कर मार दिया।जिससे युवक की बिजली के खंम्भा के नीचे दब गया। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गया। घटना होने के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो रहा। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के भाई विमल ने बताया कि गाँव के अंदर एक ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर बिजली के खंम्भा टक्कर मार दिया।जिससे बिजली के खंम्भा के गिरने से भाई नीचे दब गए और घटना स्थल पर ही मौत हो गया है।वही भाई की शादी पिछले वर्ष हुई थी। एक मासूम एक 4 माह बेटा क्रिस हमेशा के लिए अनाथ हो गया। घटना स्थल पर मृतक की पत्नी मंजू देवी, और मृतक के पिता सुखराम पासवान, माँ शारदा देवी, भाई विमल और बहनें उषा देवी, आशा, निशा, मनीषा और मानसी इस अचानक हुए हादसे से पुरे गाँव में सन्नाटा पसर गया है। घर में परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और मौके पर ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया है। वही फरार चालक की तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



