

मुकरबा चौक पर बुलेटप्रूफ गाड़ी और अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार।
मुख्य संवाददाता दिल्ली
आउटर नार्थ दिल्ली के समयपुर बादली थाना अंतर्गत मुकरबा चौक पर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध हथियार और बुलेटप्रूफ गाड़ी बरामद की गई है, पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही का संदेश गया है।
आउटर नार्थ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी हरेश्वर के स्वामी ने मीडिया को बताया कि दीपक मान पहले भी एक हत्या के मामले में शामिल रहा है और अंकित @ हनी के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने इनके खिलाफ FIR नंबर 1320/25 दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है, पुलिस के अनुसार, ये बदमाश इलाके में अपराध करने की फिराक में थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का संदेश गया है।
फिलहाल पुलिस ने बताया कि ये बदमाश अपने आसपास के इलाके में आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे आज पुलिस की टीम ने इनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया था और अब इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



