चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खागा पुलिस द्वारा बच्चे का अपरहरण करने वाले 02 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालयय रवाना किया गया ।फतेहपुर थाना खागा क्षेत्रांर्तगत 06 वर्षीय बालक का घर के सामाने खेलते खेलते अचानक गायब हो जाने के सम्बंध में दिये गये तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 32/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। महोदय द्वारा तत्काल संज्ञाने लेते हुए प्रभारी निरीक्षक खागा को टीमे गठित कर शीघ्र बच्चे की बरादगी हेतु निर्देशित किया गया था । थाना खागा पुलिस टीम द्वारा अभियोग की विवेचना व सुरागरसी व पतारसी के क्रम में मुकदमा उपरोक्त से समबंधित 02 शातिर अभियुक्त निजाम पुत्र चुन्नू निवासी ग्राम पचीसा मजरे खैरई थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 19 वर्ष व अभियुक्ता गुड़िया पत्नी लवकेश निवासी तुराबअली का पुरवा थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र करीब 27 वर्ष को मय अपह्रत 06 वर्षीय बालक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों की जामा तलाशी से दो अदद मोबाइल व 650 रुपये बरामद किया गया । अपह्रत बालक की बरामदगी से उक्त अभियोग मे धारा 139(1) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



