अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दोनों घायल जिला अस्पताल रेफर
जिला रिपोर्टर
बछरावा रायबरेली। बाइक सवार की तेज रफ्तार होने के चलते साइकिल सवार से टकराकर स्वयं डिवाइडर से टकरा गया जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार रात्रि 9:00 बजे के आसपास बछरावां थाना क्षेत्र की लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर दामोदर खेड़ा के पास रामकिशोर पुत्र श्यामलाल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम दोस्तपुर थाना बछरावां प्रयागराज मार्ग होते हुए अपने गांव की ओर जा रहे थे। तभी मोनू पुत्र उमाशंकर निवासी कलंदर खेड़ा थाना नगराम अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। बाइक सवार की तेज रफ्तार होने के चलते उसने साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक मोनू उमाशंकर के साथ डिवाइडर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार एवं साइकिल सवार दोनों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस की सहायता से बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया है। जहाँ उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर भावेश ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



