

ऑपरेशन मुस्कान के तहत इटावा पुलिस ने तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
इटावा ब्यूरो चर्चा आज क़ी
जसवन्तनगर इटावा।
मिशन शक्ति फेस-5 व ऑपरेशन मुस्कान के तहत इटावा पुलिस ने तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को किया गया सुपुर्द।एसएसपी इटावा के निर्देशन मिशन शक्ति केन्द्र जसवन्तनगर पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।दिनांक-23-12-2025 को मिशन शक्ति केन्द्र थाना जसवन्तनगर पर सूचना प्राप्त हुयी कि तीन नाबालिग बालिकाएं- साक्षी पुत्री प्रेमपाल कठेरिया उम्र करीब 16 वर्ष एवं दिव्या पुत्री प्रेमपाल कठेरिया उम्र करीब 17 वर्ष तथा प्रियापाल पुत्री नेत्रपाल उम्र करीब 16 वर्ष अपने घर से बिना बताये कहीं चली गयी हैं।क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर सुश्री आयुषी सिंह के नेतृत्व में सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष जसवन्तनगर एवं मिशन शक्ति केन्द्र पर गठित टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत इलैक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल साक्ष्यों को एकत्र कर तलाश प्रारम्भ की गयी।जिस पर मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक शुभम वर्मा व महिला आरक्षी संगीता द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करते हुये तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया एवं सभी बालिकाओं की मिशन शक्ति केन्द्र पर गठित टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी एवं भविष्य में ऐसा न करने के लिए समझाया गया।
बालिकाओं को सकुशल पाकर उनके परिजनों द्वारा इटावा पुलिस एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा तथा थानाध्यक्ष जसवन्तनगर व मिशन शक्ति केन्द्र टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
उक्त बालिकाओं को सकुशल बरामद करने वाली मिशन शक्ति केन्द्र थाना जसवन्तनगर टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा 10,000/-रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



