



बांदा प्रेस ट्रस्ट के तत्वाधान में पत्रकार आयोग की मांग तेज
– भारतीय प्रेस परिषद को असीमित अधिकार देने व क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की आवाज़ बुलंद
बांदा। बांदा प्रेस ट्रस्ट के तत्वाधान में पत्रकारों के हितों और सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए आयुक्त के माध्यम से सरकार को विस्तृत ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार आयोग के गठन की माँग तेज कर दी गई है। इसके साथ ही भारतीय प्रेस परिषद की शक्तियाँ असीमित करने और देशभर में क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना करने की भी पुरज़ोर मांग उठाई गई, ताकि पत्रकार सुरक्षा और शिकायत निवारण की प्रक्रिया तेज व प्रभावी हो सके।
ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया कि पत्रकारों के खिलाफ़ दुर्भावना से प्रेरित फ़र्जी मुकदमे दर्ज कराने वालों तथा साजिश रचने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे मामलों में शामिल अधिकारीदृकर्मचारी का वेतन भी तत्काल रोका जाए और दोष सिद्ध होने पर जेल भेजने तक की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी पत्रकारों के विरुद्ध दुरुपयोग या उत्पीड़न का हौसला न कर सके। ट्रस्ट ने यह भी मांग रखी कि गैर मान्यता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सक्रिय पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड, दुर्घटना बीमा, पेंशन सहित अन्य सरकारी सुविधाएँ दी जाएँ, ताकि फील्ड में जोखिम उठाते हुए काम करने वाले पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा मिल सके। ट्रस्ट का कहना है कि दिल्ली स्थित प्रेस परिषद तक पहुँचना छोटे शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों के लिए कठिन है। इसलिए राज्य व मंडल स्तर पर प्रेस परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किए जाएँ, ताकि जमीनी स्तर के पत्रकारों की शिकायतें तुरंत सुनी जाएँ और समयबद्ध कार्रवाई हो सके। बांदा प्रेस ट्रस्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो पत्रकार हितों की लड़ाई और तेज की जाएगी। ट्रस्ट ने कहाकृ“लोकतंत्र में पत्रकारों की सुरक्षा कोई विकल्प नहीं, यह अनिवार्यता है।” कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी ज्ञापन देने के दौरान ट्रस्ट के सह सचिव नवीन मिश्रा, जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, संगठन प्रमुख अनिल सिंह गौतम, महासचिव अंशू गुप्ता, मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश दीक्षित, जितेंद्र सिंह, दिलीप द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पंकज शुक्ला,राहुल द्विवेदी, सचिव निर्मल शुक्ला,सुशील मिश्रा,संगीता, सनम खान सहित करीब दो दर्जन पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
आवारा गौवंश से परेशान किसान
– रात-रात भर पहरा देने को मजबूर, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
फोटो नंबर-2
जसपुरा/बांदा। ब्लाक जसपुरा के दर्जनों गाँवों के लगभग दो हजार किसान परिवार इन दिनों आवारा गौवंश की समस्या से बेहद परेशान हैं।डाडमऊ,चौकीपुरवा, मरझा,पडेरी,झंझरीपुरवा, अरखन डेरा,जसपुरा,रामपुर भाथा,झंझरी और तनगामऊ सहित कई गांवों के किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर स्थायी समाधान की मांग की है।सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले के अनुसार क्षेत्र में करीब 300 आवारा गाय और सांड छोटे-छोटे झुंडों में घूमते रहते हैं,जो फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं।किसानों ने बताया कि ठंड के इस मौसम में उन्हें रात-रात भर जागकर अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।कई किसान तो आवारा पशुओं को खदेड़ते समय हमलों का भी शिकार हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है,जिससे किसान परिवारों में रोष और निराशा बढ़ती जा रही है।किसानों ने उपजिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि वर्षों से गौवंश संरक्षण की योजनाएँ चल रही हैं,लेकिन उनके गांवों में कोई स्थायी व्यवस्था दिखाई नहीं देती। गौशालाओं में क्षमता सीमित होने तथा उचित प्रबंधन न होने से आवारा जानवर गांवों और खेतों में घूम रहे हैं।इससे न सिर्फ फसलें बर्बाद हो रही हैं बल्कि किसानों की जान भी जोखिम में पड़ रही है।किसानों ने मांग की है कि क्षेत्र में स्थायी गौ-आश्रय स्थल की व्यवस्था की जाए तथा मौजूदा गौशालाओं को सक्रिय कर आवारा पशुओं को तुरंत वहाँ भेजने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ठोस कदम उठाएंगे,ताकि किसान राहत की सांस ले सकें।
अंतर-मंत्रालय व्हीलचेयर लान टेनिस टूर्नामेंट 2025 में सर्वेश एवं जितेंद्र ने हासिल किया रजत पदक
– समाजसेवी ने बताया बुंदेलखंड के लिए गौरव का पल युवाओं को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत
बांदा। 14 से 16 नवम्बर 2025 को केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा आयोजित अंतर-मंत्रालय व्हीलचेयर लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2025 का सफल आयोजन सीसीएससीएसबी टेनिस कोर्ट, आर.के. पुरम, नई दिल्ली में किया गया। इस प्रतियोगिता में बुंदेलखंड के बाँदा ज़िले के श्री सर्वेश कुमार मिश्रा, जो रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में वरिष्ठ आरेखक के पद पर कार्यरत हैं, ने मेंस डबल्स में रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार मऊरानीपुर, जिला झाँसी के श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता, जो रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में ग्रुप ‘।’ अनुसंधान अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, ने मेंस डबल्स में रजत पदक तथा मेंस सिंगल्स में कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्हें 17 नवम्बर 2025 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में मुख्य कल्याण अधिकारी श्रीमती नवप्रीत कौर एवं सेक्रेटरी सत्येंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। सर्वेश कुमार मिश्रा और जितेंद्र कुमार गुप्ता दोनों भारत के राष्ट्रीय व्हीलचेयर लॉन टेनिस खिलाड़ी हैं, दोनों की आल इंडिया रैंक 9 है, और दोनों डबल्स के पार्टनर भी हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से बुंदेलखंड का और रक्षा मंत्रालय का नाम रोशन किया है समाजसेवी सुमित शुक्ला ने उन्हें फोन वार्ता कर बधाई दी तथा सुभाष मिश्रा सहित अन्य लोगों ने रजत पदक हासिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
इटवां खदान में अवैध खनन की रेलमपेल
– निर्धारित सीमा क्षेत्र से बाहर मौजा चकरेही में हो रहा अवैध खनन
– सीएम सहित एससी के आदेश साबित हो रहे बेअसर
फोटो नंबर-3 व 4
बांदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के सारे आदेश और निर्देश जनपद की बागै नदी में संचालित इटवां खदान में पूरी तरह से धराशाही हो जाते हैं। इस खदान के संचालत की मनमानी सारे आदेशों और निर्देशों को धता बताते हुए लगातार जारी है। हद तो तब हो गयी जब बगै नदी पर संचालित इटवां खदान के वैध पट्टे की आड़ में इस खदान की मशीनों के द्वारा मौजा चकरेही में सीमा क्षेत्र से बाहर अवैध खनन के कार्य को अजाम दिया। जिसकी वीडियों सोशल मीडिया मंे वायरल होने के बाद दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
बताते चलें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरा टालरेंस की नीति के तहत प्रदेश में अवैध खनन और अवैध परिवहन के साथ-साथ ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के अफसरों को साफ तौर पर कड़े निर्देश दिए थे। जिसके बाद जनपद फतेहपुर में एसटीएफ की कार्यवाही और हमीरपुर में तक्कों पर कार्यवाही एक नजीर बन गयी ।लेकिन जनपद बांदा में बागै नदी में संचालित इटवां खदान में सारे नियम और कायदों को गुप्ता और यादव जी की जुगल जोड़ी ने अपने पैरों तले रौंद डाला। इटवां खदान के वैध पट्टे की आड़ में पूरी तरह से दिन ढलने के बाद अवैध खनन का काला खेल शुरू हो जाता है। जिसका वीडियों को सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियों में इटवां खदान के वैध पट्टे में मौजा चकरेही में अवैध तरीके से नदी की जलधारा में भारी-भरकम मशीनों से अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। अवैध खनन के बाद ओवरलोड वाहनों में बालू को भरकर रात के अंधेरे में रवाना कर दिया । खनन कारोबारी के इस काले कारनामे की वजह से सरकार को प्रतिदिन लाखों रूपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं जब इस संबंध में खनिज अधिकारी से बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने काल को रिसीव नहीं किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के सभी अधकारियों को सख्त निर्देश हैं कि सीयूजी नंबर पर हर समय अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। लेकिन खनिज अधिकारी पर मानो यह निर्देश लागू ही नहीं होते। क्येांकि उनसे जब भी किसी भी खदान के बारे में जानकारी लेने के लिए कलमकार या स्थानीय किसानों द्वारा काल किया जाता है तो उनका सीयूजी नंबर रिसीव हीं नहीं होता। बताते चलें कि जनपद फतेहपुर में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खनन माफियाओं से जुड़े अधिकारियों को पर जिस तरह कार्यवाही की गयी थी। उससे कई लोगों को नसीहत मिल गयी ।लेकिन इटवां खदान के खनन कारोबारी को इस कार्यवाही का कोई भय नहीं है। तभी तो सीमा क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध खनन कार्य को जमकर अंजाम दे रहा है। खदान सूत्रों की माने को संचालक को ख्ुाले तौर खनिज अधिकारी सहित जिम्मेदार अधिकारियेां का संरक्षण प्राप्त है। अब देखना यह है कि इस खदान पर कब एसटीएफ कार्यवाही करती है।
ड्यूटी से लापरवाह शिक्षक विद्यालय से नदारद बच्चों की शिक्षा बाधित अभिभावकों में आक्रोश
फोटो नंबर-5 व 6
कमासिन/बांदा। कस्बा के बडगइयां मोहल्ला हरिजन बस्ती प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सुशील कृष्ण नाम देव विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने की ड्यूटी से लापरवाह शिक्षक के स्कूल से कई दिनों से नदारद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई का कार्य बाधित होने के कारण विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के अभिभावकों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने स्कूल ना आने वाले लापरवाह शिक्षक की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा सहित खंड शिक्षा अधिकारी क मासिन को देने के बाद भी शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही न होने से स्थलीय जांच कर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले शिक्षक को बर्खास्त करने की अपेक्षा जिला अधिकारी बांदा से की है
यह मामला कस्बा कमासिन के प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती का हैं इस विद्यालय में पंजीकृत 109 छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानाध्यापक धीरेश गुप्ता सहायक शिक्षक रघुवंश मिश्रा सहायक शिक्षक सुशील कृष्ण नामदेव सहित शिक्षामित्र रमेश चंद्र शिक्षामित्र मानेश्वरी यादव को कार्य दायित्व सौंपा है ।शिक्षामित्र रमेश चंद्र और मानेश्वरी यादव का निर्वाचन बीएलओ ड्यूटी में होने से शिक्षण कार्य में केवल दो ही शिक्षक मौजूद रहते हैं।सहायक शिक्षक सुशील कृष्ण नामदेव अपने शिक्षण कार्य दायित्व के प्रति लापरवाही पूर्ण रवैया के कारण विद्यालय से नदारद रहने के आरोप लगाते हुए ग्रामीण अर्जुन द्विवेदी शालिकराम गर्ग सूरज कुमार संजय बडगइयां मिरचइया वर्मा राजेश वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा सहित सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी कमासिन को दूरभाष से लापरवाह शिक्षक के बारे में जानकारी देकर उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए त्वरित कार्यवाही की मांग की है।विद्यालय के शिक्षकों से भी उक्त शिक्षक के स्कूल से नदारत रहने की पुष्टि हुई है इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने लापरवाह शिक्षक की शिकायत मिलने पर यह स्वीकार किया कहा सुशील कृष्ण नामदेव जब भी विद्यालय आता है तो देर से आता है विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को डराने धमकाने की भी सूचना मिली है विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थित की जियो टैग फोटो मंगवाकर तुरंत कार्रवाई की जा रही है लापरवाह शिक्षक मोबाइल फोन भी स्विच आफ किया रहता है जिससे शिक्षक सुशील कृष्ण नामदेव से संपर्क नहीं हो पा रहा है। शिकायतों की जांच कर त्वरित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसआईआर में बेहतर कार्य करने पर बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बंादा। जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी बॉदा श्रीमती जे. रीभा ने आज कलेक्टेªट में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2025 के कार्य में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण में कार्य करने वाले बीएलओ क्रमशः राजेश कुमार सहायक अध्यापक 233-विधानसभा क्षेत्र बबेरू, रमेश कुमार सहायक अध्यापक 233-विधानसभा क्षेत्र बबेरू, आदित्य रिछारिया सहायक अध्यापक 232-विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी, कमलेश कुमार सहायक अध्यापक 234-विधानसभा क्षेत्र नरैनी तथा श्रीमती गायत्री देवी शिक्षामित्र 235-विधानसभा क्षेत्र बॉदा को विधानसभा निर्वाचक नामावली में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार अन्य बीएलओ भी अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य को सम्पादित करें।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेन्द्र एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर एस रजौरिया उपस्थित रहे।
माइक्रोप्लान के अनुसार कार्ड बनाने का कार्य करेंःडीएम
– डीएम ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड के संबंध में की बैठक
बांदा। जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा के निर्देशन में कलेक्टेªट सभागार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 70 आयु वर्ष के छूटे हुए लोगों तथा अन्त्योदय कार्ड धारक जिनके यूनिट छः हों व अन्य अन्य लाभार्थियों के प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजन के अन्तर्गत एक माह का विशेष अभियान 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर, 2025 में बनाये जायेंगे। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि माइक्रोप्लान के अनुसार कार्ड बनाने का कार्य करें और उन्होंने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ड बनाने हेतु कैम्प लगाये जायेंगे। उन्होंने अस्पताल के पंजीकरण काउन्टरों में भी गोल्डन कार्ड बनाये जाने की सूचना का प्रचार-प्रसार कर लोगों को अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जिन श्रमिक लाभार्थियों के ई-श्रमिक कार्ड बने हुए हैं उनके भी आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य में ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान एवं राशन कोटेदार, एडीओ पंचायत तथा शहरी क्षेत्र में आशा वार्ड सदस्य, राशन कोटेदार के सहयोग से अभियान के अन्तर्गत अवशेष पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाये जायेंगे। इस कार्ड के अन्तर्गत 05 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा की सुविधा दी जाती है। बैठक में परियोजना निदेशक सहित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नागरीय प्रचारक पुस्तकालय का निरीक्षण, पुस्तकों के सुरक्षित रखरखाव पर जोर
– बीडीए सचिव ने किया निरीक्षण
फोटो नंबर-8
बांदा। सोमवार को करीब 113 वर्षों से अधिक पुरानी दुर्लभ पुस्तकों को नरैनी रोड स्थित बांदा विकास प्राधिकरण में रखे जाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में सचिव, बांदा विकास प्राधिकरण, मदन मोहन वर्मा ने मोहन वर्मा में महोबा रोड पर भगवान संकट मोचन के पास स्थित नागरीय प्रचारक पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय के अंदरूनी भाग, अध्ययन कक्ष, रजिस्ट्रेशन काउंटर और संग्रहित पुस्तकों की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुस्तकों की सुरक्षा, संरक्षण और व्यवस्थित रखरखाव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इस पुस्तकालय में संग्रहित पुस्तकों में क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक जानकारी और सामाजिक दस्तावेज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन मूल्यवान पुस्तकों को सुरक्षित स्थान से दूसरे स्थान तक संरक्षित रूप से पहुंचाना प्राथमिकता है, ताकि आने वाली पीढ़ी इसका लाभ उठा सके और ज्ञान का भंडार सुरक्षित रहे।
सचिव, बांदा विकास प्राधिकरण, मदन मोहन वर्मा ने मोहन वर्मा के निरीक्षण के दौरान पुस्तकों की संख्या, उनकी स्थिति और संग्रह का रखरखाव देखा गया। उन्होंने निर्देश दिए कि पुस्तकों को क्रमबद्ध तरीके से सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने बताया कि भविष्य में पुस्तकालय का विस्तार किया जाएगा और इसमें नई तकनीकी सुविधाओं के साथ युवा पीढ़ी को अध्ययन और शोध के नए अवसर मिलेंगे। पुस्तकालय भवन का निर्माण 5 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, और इस परियोजना का श्रेय आयुक्त और जिलाधिकारी (डीएम) की पहल को जाता है। यह भवन न केवल पुस्तकों के सुरक्षित संग्रह का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र में अध्ययन और शोध के लिए भी उपयोगी साबित होगा। निरीक्षण में यह भी कहा गया कि पुस्तकालय में आने वाले छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए पढ़ाई और अध्ययन की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। सचिव मदन मोहन वर्मा ने कहा कि पुस्तकालय में रखी प्रत्येक पुस्तक को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संभाला जाएगा। इस कदम से बच्चों और युवाओं को अध्ययन और ज्ञान प्राप्ति के अवसर मिलेंगे और यह क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा। पुस्तकालय का उद्देश्य न केवल पुराने और दुर्लभ ग्रंथों का संरक्षण है, बल्कि यह नई पीढ़ी को अध्ययन, शोध और ज्ञान की दिशा में प्रेरित करने का केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय समुदाय में अध्ययन और शोध के महत्व को बढ़ावा मिलेगा।
आयुक्त ने एसआईआर कार्य एवं स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण
फोटो नंबर-7
बांदा। सोमवार को आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा अजीत कुमार द्वारा तहसील सदर, बाँदा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य हेतु स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 20 ऑपरेटर डिजिटाइजेशन कार्य में संलग्न पाए गए। वर्तमान में 19.11 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी, बाँदा सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएलओ स्तर पर कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है, जिस पर तत्काल सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए तथा तहसील स्तर पर पर्याप्त मानव संसाधन की तैनाती कर निर्धारित समयावधि में कार्य को पूर्ण कराया जाए।
इसके उपरान्त आयुक्त द्वारा जनपद हमीरपुर की तहसील राठ स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया, जहाँ 13 कर्मचारी डिजिटाइजेशन कार्य करते हुए पाए गए। वर्तमान तक यहाँ 29.35 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य संपन्न हो चुका है। आयुक्त ने फार्म डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बीएलओ देवरिषि शर्मा (भाग संख्या 263) प्रगति 66ः एवं महेश कुमार (भाग संख्या 297) प्रगति 61 प्रतिशत की सराहना की। साथ ही मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी, राठ को भी उनके कुशल पर्यवेक्षण हेतु प्रशंसा प्रदान की। निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, राठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक समय से उपस्थित पाए गए तथा केन्द्र में साफ-सफाई, पेयजल, दवाओं की उपलब्धता तथा सीसीटीवी संचालन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्र पर शव वाहन उपलब्ध नहीं है। इस पर आयुक्त ने केन्द्र प्रभारी को शव वाहन की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी ठंड से बचाव हेतु पूर्व तैयारी एवं आवश्यक सुविधाओं की निरंतर सुचारु स्थिति बनाए रखने के निर्देश भी प्रदान किए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक स्तर पर कार्य की वास्तविक प्रगति का आकलन कर उसे सुदृढ़ बनाना है, ताकि जनता को सटीक एवं विश्वसनीय चुनाव संबंधी सुविधाएँ समय पर उपलब्ध हों। आयुक्त ने यह भी कहा कि उनकी इस पहल का मकसद प्रशासनिक तंत्र में उत्साह, अनुशासन तथा कार्यप्रणाली में तीव्रता लाना है, जिससे पूरे मण्डल में ैप्त् कार्य सुचारु एवं प्रभावी ढंग से पूरा हो सके।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई अतर्रा की मासिक बैठक सम्पन्न
फोटो नंबर-9
अतर्रा/बाँदा। रविवार क़ो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई अतर्रा की मासिक बैठक सरस्वती बालिका इंटर कालेज बाँदा रोडअतर्रा में आपसी संवाद और दायित्वों की समीक्षा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अवधेश शिवहरे ने की। बैठक में पत्रकार दिनेश कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गौतम, आलोक गर्ग, प्रवीण द्विवेदी, संजुल द्विवेदी, अरविंद कुशवाहा, रामबाबू विश्वकर्मा, शरद गुप्ता अनूप गुप्ता सी पी सरगम नंदकुमार आनंद बृज गोपाल गुप्ता राम प्रकाश गुप्ता ज्ञानेंद्र गुप्ता गौरी शंकर गुप्ता उमेश यादव सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर संवाद, तथा पत्रकारों की सुरक्षा और जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। आगामी 30 नवम्बर को जिले में प्रस्तावित त्रैमासिक बैठक की तैयारियों और एजेंडा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष शिवहरे ने सभी सदस्यों से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता देने की अपील की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
बुजुर्ग दम्पत्ति को मारपीट कर घायल करने वाले दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
– घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं लोहे की रोड बरामद
फोटो नंबर-12
बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रात्रि को थाना बबेरु पुलिस द्वारा दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके द्वारा एक बुजुर्ग दम्पत्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था ।गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व कस्वा बबेरू क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा एक बुजुर्ग दम्पत्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । जिसके संबंध में बुजुर्ग दंपति के पुत्र द्वारा थाना बबेरू पर प्रारंभिक अभियोग पंजीकृत कराया गया था । विवेचना के क्रम में पीड़ित बुजुर्ग दम्पत्ति की चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल रिपोर्ट) में दर्शित चोटों की प्रकृति, घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों तथा प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयानों के आधार पर अभियोग में विधिक रूप से आवश्यक गंभीर धाराओं की वृद्धि की गई थी । इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना बबेरू पुलिस द्वारा शिवाजी चौक अतर्रा रोड मोहल्ला अम्बेडकर नगर कस्बा बबेरू से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । अभियुक्तों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त लकडी का डण्डा व लोहे की रोड बरामद हुयी है । गिरफ्तार अभियुक्तोें में संजय पुत्र अशोक निवासी भभुवा थाना मरका जिला बांदा व अभिलाष पुत्र कमल निवासी अरथरा थाना बबेरू जनपद बांदा है।
मिशन शक्ति के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान
– साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देकर उससे बचने के उपायों आदि के बारे में किया गया जागरुक
फोटो नंबर-11
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना, सहायता सेवाओं आदि के बारे में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम व थाना जीआरपी बांदा की मिशन शक्ति टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बांदा में महिलाओं/ बालिकाओं तथा मौजूद यात्रियों को जागरुक किया गया । इस दौरान महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, सहायता सेवाओं, महिला अपराधों से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन नम्बरों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही वर्तमान में नवीनतम तरिके से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । जिसमें- केवाईसी अपडेट के नाम पर फर्जी कॉल्स या लिंक भेजकर उपयोगकर्ताओं से उनके निजी और बैंकिंग




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



