ब्यूरो उन्नाव
जनशिकायतों के संतुष्टिपरक निस्तारण हेतु जनपद उन्नाव को प्रदेश में मिली प्रथम रैंक:
उन्नाव 04 दिसम्बर 2024(सू0वि0) जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में जनशिकायतों के संतुष्टिपरक निस्तारण हेतु जनसंवाद जैसे नवाचार तथा सभी विभागीय अधिकारियों के अथक प्रयासों से जनपद उन्नाव को प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त हुई है।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकानाएं दी गयीं। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लें तथा उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि जनपद उन्नाव अनवरत प्रथम रैंक पर रहे।
ईडीएम ब्रजेश सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि माह नवम्बर में जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर कुल 6504 शिकायतें दर्ज की गयीं, जिनमें से 91.72 प्रतिशत शिकायतों का समयबद्ध व संतुष्टिपरक निस्तारण किया गया। उन्नाव जनपद जनशिकायतों के संतुष्टिपरक निस्तारण करने में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। आईजीआरएस पोर्टल की मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद उन्नाव को पूर्णांक 130 मंे से 125 अंक प्राप्त हुए, जो 96.15 प्रतिशत है।


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



