


अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल ने अपने परिवार के साथ झूलेलाल वाटिका में भगवान गणेश के प्राकट्य महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और पूरे भारतवर्ष पर कृपा और आशीर्वाद की कामना की। हमारे चैनल की संवाददाता ज्योति गुप्ता से खास बातचीत में कहां की झूलेलाल वाटिका पार्क में इस बार 15000 स्क्वायर फीट में मनौतियों के राजा का पंडाल सजा है भक्त बड़ी दूर से इनके दर्शन और इनका आशीर्वाद पाने के लिए खिचे चले आते हैं ऐसी विघ्नहर्ता की लीला है मैं भी अपने परिवार के साथ आज बप्पा के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं पहले सिर्फ महाराष्ट्र में गणपति उत्सव की धूम होती थी लेकिन अब लखनऊ में इतना सुंदर पंडाल और इतनी सुंदर गणेश की मूर्ति की स्थापना कर कई दिनों तक उनकी पूजा की जाती है यह लखनऊ वीसियो के लिए बड़े ही गर्व की बात है अनेकता में एकता हिंद की विशेषता और यह विशेषता हमारे लखनऊ वीसियो के गंगा जमुनी तहजीब में भी है।



नटवर गोयल ने कहा कि भगवान गणेश की आराधना से वातावरण मंगलमय हो जाता है और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास करें।
भगवान गणेश के प्राकट्य महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति भाव देखने योग्य था। आपको बताते चले, इस पंडाल की खास विशेषता यह है कि गणपति की मूर्ति की 25 लाख तथा भक्तगणों का 10 करोड़ का बीमा करवाया गया है। यह पंडाल वातानुकूलित तथा वाटरप्रूफ है ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ब्रह्मोस मिसाइल की झलक इस प्रांगण में दिखाई गई है और दिल्ली की अक्षरधाम मंदिर के तर्ज पर इस पंडाल की बनावट है। सभी भक्त “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना में लीन थे। नटवर गोयल ने भी इस अवसर पर भगवान गणेश की कृपा और आशीर्वाद की कामना की।
बाईट– वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



