

मौदहा हमीरपुर। जनपद मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद के जन्मदिवस पर जिला स्टेडियम में खेले दिवस मनाया गया। जिसमे जनपद के अलग-अलग विद्यालयों की हाकी टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमे रहमानियां इंटर कालेज ने हाकी का फाइनल मुकाबला हमेशा की तरह अपने नाम दर्ज कर लिया। जनपद के इस्लामिया इंटर कालेज, विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, स्टेडियम हमीरपुर एवं रहमानिया इंटर कालेज मौदहा की हाकी टीमों ने प्रतिभाग किया। जहां पहला मुकाबला सरस्वती विद्या मंदिर और रहमानिया इंटर कालेज मौदहा के बीच खेला गया जिसमे मुख्य अतिथि पहुंचे जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर मुकाबला शुरू कराया। जिसमे रहमानिया ने 3-0 से मुकाबला जीत लिया। इसके बाद दूसरा मुकाबला इस्लामियां कालेज और विद्या मंदिर के बीच खेला गया जिसमें विद्दा मंदिर विजय रहा। इसके बाद विद्या मंदिर और स्टेडियम हमीरपुर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें विद्या मंदिर विजय रहा। इसके बाद फाइनल मुकाबला रहमानियां इंटर कालेज और विद्या मंदिर के बीच खेला गया जिसमें रहमानियां इंटर कालेज ने 5-0 से फाइनल मुकाबला हमेशा की तरह इस बार भी अपने नाम दर्ज कर लिया। जिसमे सबसे ज्यादा गोल करने वाले रहमानिया के संजय को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। इसी तरह रहमानिया के आकिब, अरमान व हसनैन ने 1-1 गोल करके टीम को जीत दिलाई। खेल के अंत में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे चेयरमैन हमीरपुर ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी बृजेश सोनी, रहमानिया स्पोर्ट्स अध्यापक मुशर्रफ कमाल, फिरोज जीलानी सहित सभी विद्यालयों के क्रीड़ा अध्यापक उपस्थित रहे। वहीं रहमानिया इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डा रज़िया सुल्ताना ने विजई हुई कालेज की टीम को बधाई दी।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



