सरायख्वाजा जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनवल गांव के समीप खेत की सिचाई कर रहे ग्राम प्रधान के भाई की बुलेट की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।




मनवल गांव के निवासी अखिलेश यादव 50 वर्ष मनवल गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान के बडे भाई है।बुधवार शाम करंजाकला पूर्वाचल मार्ग पर स्थित अपने खेत की सिचाई कर रहा था इसी दौरान करीब 6 बजे करंजाकला बाजार के तरफ से एक तेज गति से आ रही बुलेट ने जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर लगते ही अखिलेश सड़क पर गिर पड़ा थोडी देर बाद सूचना मिलते ही मौके पर परिजनो ने पहुंचकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सको ने अखिलेश को मृत्य घोषित कर दिया।मौत की खबर लगते ही परिजनो में शोक की लहर गुजं उठी,घटना की जानकारी लोगो को हुई तो बृहस्पतिवार सुबह से ही लोगो के संतावना देने का सिलसिला जारी है।थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



