ललितपुर। महरौनी कोतवाली अन्तर्गत ग्राम सिंदवाहा में रहने वाले विष्णु झां पुत्र गोरेलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि विगत 6 फरवरी की शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात महिला उसके घर आयी और घर में उसकी पत्नी को अकेला पाकर उसने स्टील वर्तन लेने के एवज में जेवरात लाने और दो घण्टे बाद वापस करने की बात कही। आरोप है कि महिला की बातों में आकर उसकी पत्नी ने उक्त महिला को दो जोड़ी मंगल सूत्र मोती लगा हुआ, चांदी का कमर का गुच्छा व दो जोड़ी पायलें दे दी। बताया कि गुडिय़ा पत्नी नन्दकिशोर से उसका मंगलसूत्र भी उक्त महिला ले गयी। करीब दो घण्टे बीतने के बाद भी उक्त महिला वापस नहीं आयी। विष्णु झां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2), 318 (4) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



