






महिला सशक्तिकरण की दिशा में नवरात्री उत्सव के दौरान तथा लखनऊ जंक्शन स्टेशन के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ द्वारा लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर एक महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षा, पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल महिला कल्याण संगठन, श्रीमती श्रुति गुप्ता द्वारा लखनऊ परिक्षेत्र में कार्यरत विभिन्न विभागों यथा विद्युत, यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार, रेलवे सुरक्षा बल, परिचालन, वाणिज्य एवं चिकित्सा विभाग आदि की 95 महिला कर्मियों को उनके समर्पित कार्य एवं योगदान के लिए स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी महिला कर्मचारियों को लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर लगी विशेष हैरिटेज़ प्रदर्शनी का भ्रमण कराया गया तथा लखनऊ जंक्शन के गौरवशाली 100 वर्षों की उपलब्धियों एवं ऐतिहासिक सफर से अवगत कराया गया। अपने संबोधन में श्रीमती श्रुति गुप्ता ने कहा कि आज हमारी सभी महिलाएं अपनी कर्तव्यनिष्ठा से रेलवे के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं। हमारी रेलवे की महिला लाइन कर्मचारी-न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती हैं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के उत्थान में भी अद्वितीय योगदान दे रही हैं। वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। आज का यह सम्मान समारोह और हेरिटेज प्रदर्शनी का विशेष टूर इन सभी के उत्साहवर्धन एवं प्रेरणा के लिए समर्पित है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 दीक्षा चौधरी, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजना पाटनी, महिला कल्याण संगठन की संयुक्त सचिव श्रीमती अदिति सिंह सहित संगठन की अन्य सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Just a heads up, if you’re wondering about the ‘saque playpix’ process aka Playpix withdrawal, this site clarifies it pretty nicely. Always good to know what you’re getting into before hitting that button. Good luck! saque playpix