बिल्सी ईंट भट्टे पर आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, बाल-बाल बचे मजदूर हड़कंप




बदांयू 23 नवंबर। जनपद के बिल्सी कस्बे के बाबा ईंट उधोग ईंट-भट्टे पर आज सुबह बर्फ की बड़ी सिल्ली गिरने से
हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि काम कर रहे लोग बाल-बाल बच गए। बर्फ की सिल्ली के टुकड़े दूर तक बिखर गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
ईंटें पाथ रहे मजदूरों में नंदिनी,पूनम, सोमेन्द्र,संगीता, अभिषेक आदि ने बताया कि गनीमत रही हम कुछ दूरी पर थे वर्ना हादसा हो जाता, हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मालूम पड़ने पर आस-पास के लोगों का बर्फ़ की सिल्ली देखने को हुजूम लग गया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



