

डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने मानस सभागार में संविधान दिवस पर शपथ दिलाई



ब्यूरो रिपोर्ट चर्चा आज की
औरैय जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान के उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिये। उन्होंने सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी अनुशरण पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 अविनाश चंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी न्यायिक बिधूना अमित कुमार त्रिपाठी, सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



