

ठंड से 82 वर्षीय किसान की खेत में सिंचाई करते समय हुई मौत
ब्यूरो रिपोर्टर चर्चा आज की
हमीरपुर। ठंड से मौत का पहला मामला सामने आया है। राठ क्षेत्र के मवई गाँव में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे 82 वर्षीय किसान केशव नारायण की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने को मौत का कारण बताया है। जानकारी के अनुसार, मवई गांव निवासी केशव नारायण पुत्र ख्याली राम राजपूत सोमवार रात करीब 7:30 बजे अपने खेतों में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई प्रेमनारायण, जो भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और पूर्व ग्राम प्रधान भी हैं, ने बताया कि उनके बड़े भाई की खेतों में सिंचाई करते समय सर्दी लगने से अचानक हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। केशव नारायण अपनी 70 बीघा कृषि भूमि पर खेती और पशुपालन करते थे। उनके परिवार में पत्नी सीतारानी और इकलौते पुत्र रामजीवन हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मंगलवार को मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है। राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



