चित्रकूट में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का शिकंजा सख्त, विकास प्राधिकरण के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रही अवैध प्लॉटिंग पर अब जिला पंचायत ने आखिरी नोटिस चस्पा कर दी है, राधे कुंज प्रॉपर्टी कंपनी के द्वारा अवैध रूप से शिवरामपुर भांगा नाला के समीप की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर आखिरी नोटिस चस्पा कर दी गई है, राधे कुंज व ए०के० ड्रीम समेत अन्य अवैध प्लॉटिंग क्षेत्रों को आज प्रशासन ने चिन्हित करते हुए नोटिस जारी कर दी है अब जल्द ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अमलीजामा पहनाया जायेगा। राधे कुंज प्रॉपर्टी ने हनुमानधारा रोड पर भी अवैध प्लॉटिंग करते हुए सरकारी राजस्व को चूना लगाते हुए ग्राहकों के साथ ठगी का काम किया था जिसके बाद उस प्लॉटिंग पर खरीददारों को आज तक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, विकास प्राधिकरण सचिव अजय यादव और जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि जिले के शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के हर कोने कोने में चल रही अवैध प्लॉटिंग को टीम द्वारा चिन्हीकरण करते हुए सभी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



