




बबेरू बांदा
कस्बे के मेन चौराहे मे सुंदरीकरण पर चिन्हित स्थाई अस्थाई अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुल्डोजर। बुलडोजर के गरजने से व्यापारियों पर आई तेजी। खुद चिन्हित अतिक्रमण को हटाने में जुटे गये
बबेरू कस्बा का पांच प्रमुख मार्गोंका मैन चौराहासुंदरीकरण का चौराहा सुंदरीकरण की तीन नोटिस दिए जाने के बाद कई बार एनाउंस कराया गया। लेकिन चिन्हित स्थाई अस्थाई अतिक्रमण खुद नहीं हटाया। प्रशासन द्वारा आघा दर्जन जेबीसी मशीनो के साथ भारी पुलिस बल व पीएसी के जवानों के साथ मौजूदगी में चिन्हित स्थाई अस्थाई अतिक्रमण चौराहा से हटाना शुरू हुआ। जिसमे अतर्रा रोड की दुकान व मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दी गई। अतिक्रमण के दायरे में आ रहे दुकानदारों में खलबली मच गयी, देखने वालों की अपार भीड़ लगना शुरू होगा बुलडोजर से ध्वस्तीकरण करने पर चौराहा के समीप सभी दुकानदारों में स्थाई अस्थाई अतिक्रमण हटाने में जुट गए। सभी बिल्डिंग में हथौड़ा चटकना चालू हो गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान बांदा सदर एसडीएम नमन मेहता, बबेरू एसडीएम अवनीश कुमार, सीओ सौरभ सिंह तहसीलदार हेमराज सिंह, नायब तहसीलदार मनोहर, लेखपाल सहित पीडब्ल्यूडी के एई रामेंद्र सिंह, जेई अतुल विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत सहित भारी पुलिस बल एवं पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Gave zt9398net a try and so far so good. Feels like a good place to chill and have some fun. Hit it up: zt9398net