*ओ लेबल और सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए बड़ी तारीख, अब चार दिसम्बर तक होंगे आवेदन*
*ललितपुर प्रदेश लहर ब्यूरो* निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत द्वितीय चरण में भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट स्तर से चयनित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक युवतियों को ओ लेबल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु आवेदन करने की अन्तिम 01 नवम्बर को बढाकर 04 दिसम्बर 2025 कर दिया गया है। ओ लेबल प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष तथा सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि तीन माह की होगी एवं अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य, इण्टरमीडियट उत्तीर्ण हो और अधिकतम वार्षिक आय एक लाख रूपया से अधिक न हो वह पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उप्र की वेबसाइट पर 04 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन फाइनल रूप से सबमिट करने के उपरान्त सम्बन्धित अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन की हस्ताक्षरित हार्डकापी वांछित अभिलेखों सहित अन्तिम रूप से 04 दिसम्बर 2025 की सांय 05 बजे तक विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-29 में जमा किया जाना अनिवार्य होगा।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



