हमीरपुर ब्यूरो :–
चिकासी थाना क्षेत्र के रिहुँटा गांव में शुक्रवार को खेत जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




जानकारी के मुताबिक, मृतक डालचंद (50) पुत्र कढोरा कुशवाहा, मूल रूप से मुस्करा थाना क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव का रहने वाला था। वह 11 दिसंबर को रिहुँटा गांव में अपनी बहन कस्तूरी के घर आया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह खेतों की ओर जा रहा था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में रास्ते में अचानक गिरकर अचेत हो गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में डालचंद को गोहांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि डालचंद अविवाहित था और अपनी डेढ़ बीघा जमीन पर खेती कर गुजर-बसर करता था। घटना के बाद मृतक के बड़े भाई बस्सू और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चिकासी थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
डालचंद की अचानक मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि डालचंद मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वहीं, परिजन इस हादसे को लेकर सदमे में हैं और पुलिस से जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



