हमीरपुर।
30 दिसंबर मंगलवार को जिला प्रेस क्लब हमीरपुर के वर्ष 2026 के लिए चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए गए।चुनाव में कुल 88 मत डाले गए,जिसमें से 2 मतपत्र अवैध घोषित किए गए।चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी देवी प्रसाद गुप्ता(राष्ट्रीय अध्यक्ष,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन),हरिमोहन चंसोरिया(संपादक,राठ दर्पण),हरस्वरूप व्यास एवं लक्ष्मी नारायण द्विवेदी(संरक्षक) की देखरेख में किया गया।परिणाम घोषित करते हुए बताया गया कि अध्यक्ष पद पर वीर धनंजय चौरसिया को 85 मत प्राप्त हुए,जबकि उमाशंकर मिश्रा को 1 मत मिला और प्रवीण दीक्षित को कोई मत नहीं मिला।भारी बहुमत से जीत दर्ज कर वीर धनंजय चौरसिया तीसरी बार अध्यक्ष बने।उपाध्यक्ष पद के लिए हरिश्चंद्र राजपूत को 63,हरिओम धुरिया को 53 तथा अभिषेक गुप्ता को 4 मत मिले।दो पद होने के कारण हरिश्चंद्र राजपूत व हरिओम धुरिया निर्वाचित घोषित किए गए।महामंत्री पद पर मोहित द्विवेदी ने 68 मत प्राप्त कर इंद्रप्रकाश वाजपेई को पराजित किया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष आतिश कश्यप,कोषाध्यक्ष लवलेश यादव,मंत्री विनोद त्रिपाठी व भूपेंद्र सिंह तथा संगठन मंत्री सत्यम सिंह निर्विरोध चुने गए।परिणाम के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



