

*भौंरी ग्राम प्रधान की लापरवाही से ग्रामीण प्रशासन*
चित्रकूट: मानिकपुर ब्लाक अन्तर्गत भौंरी ग्राम में किरहा तालाब के पास संदीप मिश्रा के घर के बाहर 2 दिन से एक मृत पशु पड़ा हुआ है। ग्राम प्रधान को फोन करने पर भी फोन नहीं उठाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। बदबू से पूरा मोहल्ला त्रस्त है और लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मृत पशु को हटाया जाए और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन नहीं उठा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और ग्रामीणों की समस्या का समाधान कब तक होता है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



