ललितपुर। महरौनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिलावन निवासी रेनू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 नवम्बर को उसका पति मनमोहन सिंह पुत्र मिथलेश कुमार सिंह खेत की बुवाई के लिए बीज लेने के लिए मुख्यालय आये हुये थे। बताया कि रात में वह अपनी मोटर साइकिल संख्या यू.पी.94 ए.एच. 8673 से सिलावन वापस लौट रहे थे। पति के साथ गांव का प्रिंस पुरोहित पुत्र हरगोविन्द भी बैठा हुआ था। बताया कि उसके पति रात करीब 11.50 बजे ग्राम पटसेमरा बस स्टेण्ड के पास पहुंचे ही थे कि तभी चार पहिया कार संख्या यू.पी.93 एस 5799 के चालक ने तेजी व लापरवाही से उसके पति की बाइक में जोरदार टक्कर मारती हुयी निकल गयी। इस घटना में उसके पति मनमोहन सिंह व प्रिंस पुरोहित को गंभीर चोटें आयीं हैं। बताया कि घटना के बाद गांव के हरगोविन्द पुरोहित व अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मनमोहन सिंह को झांसी रेफर कर दिया। झांसी पहुंचने के करीब 15 मिनिट बाद उन्हें प्राईवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां एक घण्टे रोकने के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर के प्राईवेट अस्पताल में 21 नवम्बर की शाम भर्ती किया गया, जिसके बाद 23 नवम्बर की रात में उपचार के दौरान मनमोहन सिंह की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125 (ए),125 (बी), 106 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



