

मौदहा में तीसरे दिन जारी रहा पंचायत सचिवों का आंदोलन
मौदहा। हमीरपुर।03 दिसंबर आन लाइन उपस्थिति के आदेश सहित अन्य मामलों को लेकर पंचायत सचिवों द्वारा जारी आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी विकास खण्ड कार्यालय में जारी रहा है। जहां सचिवों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया है।
ज्ञात हो कि 3 नवंबर को जारी शासनादेश में पंचायत सचिवों की उपस्थिति ऑनलाइन की जानी है। इस शासनादेश को सचिवों ने वर्तमान परिस्थितियों में अव्यवहारिक बताया है। इनका कहना है कि इस आदेश से शासकीय कार्य बाधित होंगे क्योंकि सचिवों का कार्यक्षेत्र व्यापक है। कई ऐसे सचिव भी हैं जिनके पास में 3 से लेकर 7 ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करना संभव नहीं है। इन सचिवों की मांग है कि इस शासनादेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय आह्वान पर 4 नवंबर तक काली पट्टी बांधकर यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बुधवार को जारी विरोध प्रदर्शन में नितेश कुमार चंदेल, उपेन्द्र नाथ पाण्डेय,शिवमूरत सिंह,प्रियंका सिंह,दिगम्बर सिंह,राजू सिंह,भगवान सिंह,अरविंद सोनी,गिरीश पटेल,हरि बाबू सहित अन्य सचिव मौजूद रहे हैं। फोटो – धरने पर बैठे सचिव




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



