


नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के सारस सुरक्षा गृह में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभाग अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुनील चौधरी के साथ विशिष्ट वन जीव फोटोग्राफर प्रखर कृष्णा मुख्य रूप से मौजूद रहे । इस मौके पर चिड़ियाघर निदेशक अदिति शर्मा और उपनिदेशक डॉक्टर उत्कर्ष शुक्ला सहित कई अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन विभाग डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने वीडियो संदेश द्वारा छात्रों को वृद्धो के महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें प्रकृति का सफाई कर्मी बताया। इसके साथ ही बायोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि भारत में गिद्धों की 9 प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें हिमालय गिद्ध और ग्रीफन प्रमुख हैं। उन्होंने रामायण में जटायु और संपति के योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि गिद्ध पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं फोटोग्राफर प्रखर कृष्ण ने बताया कि गिद्धों की संख्या डाइक्लोफिनेक जैसी दावों के कारण घटी है लेकिन संरक्षक प्रयासों से सुधार संभव है मुख्य अतिथि के रूप में सुनील चौधरी ने गोरखपुर स्थित जटायु संरक्षण एवं ब्रीडिंग सेंटर की जानकारी देते हुए युद्ध संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया ।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह बैठकर धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभा किया और गिद्धों की प्रजातियों के बारे में जानकारी ली





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



