

जैन बैंकर्स फोरम यूनिट ने किया स्वेटर व गर्म वस्त्र वितरण
अतिशय क्षेत्र नवागढ़ गुरुकुल में बच्चों के चेहरे खिले
ललितपुर। जैन बैंकर्स फोरम यूनिट के तत्वावधान में अतिशय क्षेत्र नवागढ़ स्थित गुरुकुल में सेवाभाव से प्रेरित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुकुल में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर एवं अन्य गर्म वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में वीरचंद जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सनत कुमार जैन, विजय कुमार जैन, राजकुमार जैन, गौरव जैन उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अशोक कुमार जैन, सुरेंद्र सिंघई, सर्वज्ञ जैन, मयंक जैन, प्रतीक जैन, संतोष जैन, शशिवाला जैन सहित जैन बैंकर्स फोरम के अनेक सदस्य तथा गुरुकुल के सभी आचार्यगण एवं स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जैन बैंकर्स फोरम के पदाधिकारियों ने बच्चों को स्वेटर एवं मौजे प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की मूल आवश्यकताओं की पूर्ति करना समाज का दायित्व है। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य जरूरत मंद लोगों को गरम वस्त्र प्रदान किए गए। इस दौरान गुरुकुल प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया।
फोटो-पी8
कैप्सन- कार्यक्रम में मौजूद फोरम पदाधिकारी




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



