By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: कुमारी सैलजा की खामोशी बढ़ा रही हुड्डा की बेचैनी, कहीं कांग्रेस का बिगड़ न जाए खेल?
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुमारी सैलजा की खामोशी बढ़ा रही हुड्डा की बेचैनी, कहीं कांग्रेस का बिगड़ न जाए खेल?
राज्यहरियाणा

कुमारी सैलजा की खामोशी बढ़ा रही हुड्डा की बेचैनी, कहीं कांग्रेस का बिगड़ न जाए खेल?

charcha aaj ki
Last updated: September 20, 2024 11:12 am
By
charcha aaj ki
7 Min Read
Share
SHARE

कांग्रेस हरियाणा में अपने सत्ता के वनवास को खत्म करने की हरसंभव कोशिश कर रही है, लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह ही उसकी सबसे बड़ी टेंशन बन गई है. भूपिंदर सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंदर हुड्डा फुल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं तो रणदीप सुरजेवाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह अपने-अपने बेटे की सीट पर लगे हुए हैं. कांग्रेस की दलित चेहरा और सांसद कुमारी सैलजा खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखे हुए हैं. वो न ही कहीं जनसभा करती दिख रही हैं और न ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. ऐसे में सैलजा की खामोशी भूपिंदर हुड्डा की बेचैनी को बढ़ा रहा है. ये सियासी टकराव कांग्रेस का खेल कहीं न बिगाड़ दे?

Contents
  • सैलजा, सबसे बड़ा दलित चेहरा
  • चुनाव प्रचार में नहीं उतर रहीं सैलजा
  • चुप्पी कांग्रेस के लिए चिंता का सबब
  • हुड्डा- सैलजा की जोड़ी ने दी थी कड़ी टक्कर

साल 2019 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में कुमारी सैलजा और भूपिंदर सिंह की जोड़ी कुछ हद तक सफल रही. हुड्डा जाट तो सैलजा दलित वोटों को कांग्रेस के पक्ष में जोड़ने में कामयाब रहीं. जाट-दलित वोट समीकरण की बदौलत कांग्रेस हरियाणा की सत्ता में वापसी का तानाबाना बुन रही है, लेकिन सैलजा के विधानसभा चुनाव से दूरी बनाए जाने के चलते मामला गड़बड़ता नजर आ रहा है. सैलजा न तो कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने के समय दिखाई दीं और न ही वो अब चुनाव प्रचार कर रही हैं.

सैलजा, सबसे बड़ा दलित चेहरा

सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा हरियाणा में कांग्रेस की सबसे बड़ी दलित चेहरा हैं. हरियाणा में करीब 20 फीसदी दलित मतदाता हैं. कुल 90 में से दलित समुदाय के लिए 17 विधानसभा सीटें सुरक्षित हैं, लेकिन सियासी प्रभाव उससे कहीं ज्यादा है. विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे में हुड्डा खेमे को ही तवज्जे मिली है और कुमारी सैलजा अपने 8 से 10 करीबी नेताओं को ही टिकट दिला सकी हैं.

हरियाणा में 12 सितंबर को नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस ने टिकट की अंतिम सूची जारी की थी, तब से ही कुमारी सैलजा चुप हैं. इसके बाद हुड्डा खेमे के समर्थकों की ओर की गईं टिप्पणियों से सैलजा नाराज मानी जा रही है. जिसके चलते उन्होंने चुनावी कैंपेन से ही दूरी बना ली है.

चुनाव प्रचार में नहीं उतर रहीं सैलजा

हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए सिर्फ 15 दिन का वक्त बचा हुआ है, लेकिन कुमारी सैलजा किसी भी सीट पर प्रचार के लिए नहीं पहुंची हैं. सैलजा की चुप्पी से इन दिनों पार्टी की टेंशन बढ़ गई है और हुड्डा खेमे में बेचैनी बढ़ गई है, क्योंकि उनकी चुप्पी से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है और हुड्डा खेमे को सत्ता पाने की चाहत से दूर कर सकता है. वक्त की नजाकत को समझते हुए हुड्डा डैमेज कंट्रोल करने में जुट गए हैं और उन्होंने कहा कि सैलजा पर की गई टिप्पणी मैनिपुलेटेड है.

कुमारी सैलजा को हुड्डा ने अपनी बहन बताते हुए कहा कि वह कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं. कांग्रेस का कोई भी नेता या फिर कार्यकर्ता उनके बारे में गलत टिप्पणी नहीं कर सकता. कुमारी सैलजा के बारे में यदि कोई भी, किसी प्रकार की गलत टिप्पणी करता है तो उसका कांग्रेस पार्टी में कोई स्थान नहीं है. उन्होंने कहा कि आज हर किसी के पास मोबाइल है और किसी को भी मैनिपुलेट कर कुछ भी बुलवाया जा सकता है, लेकिन ऐसी मानसिकता का समाज या राजनीति में कोई स्थान नहीं है. विरोधी दल जानबूझकर साजिश कर रहे हैं.

चुप्पी कांग्रेस के लिए चिंता का सबब

हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में की वापसी सपा सपना संजोय हुए है, लोकसभा चुनाव में 5 सीटें जीतने के बाद से ही उम्मीदें बढ़ गई हैं. ऐसे में सैलजा की चुप्पी कांग्रेस के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है. कुमारी सैलजा और हुड्डा की सियासी अदावत भी जगजाहिर है. इसी तरह रणदीप सुरेजवाला को भी हुड्डा विरोधी गुट का माना जाता है. कांग्रेस में इसी तरह से अंतर्कलह रही तो सूबे की सत्ता में वापसी की उम्मीदों पर ग्रहण लग सकता है, क्योंकि एक दूसरे के गुट के नेता एक दूसरे को जिताने के बजाय हराते हुए नजर आएंगे.

कुमारी सैलजा के चुनावी कैंपेन से दूरी बनाए रखने के चलते दलित समुदाय में भी नाराजगी बढ़ सकती है. दलित वोटर किसी भी दल का खेल बनाने और बिगाड़ने की ताकत राज्य में रखते हैं. 17 विधानसभा सीटें दलित समाज के लिए आरक्षित हैं, जहां पर दलित बहुल हैं. जबकि दलित समुदाय 35 विधानसभा सीटों पर महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं. सैलजा कांग्रेस की सबसे बड़ी दलित चेहरा हैं और उनके खामोशी से दलित वोटों में मैसेज सही नहीं जाएगा.

हुड्डा- सैलजा की जोड़ी ने दी थी कड़ी टक्कर

कांग्रेस हरियाणा की सत्ता में वापसी के लिए पूरी तरह से जाट और दलित वोटों पर निर्भर है. जाट करीब 28 फीसदी हैं तो दलित 21 फीसदी हैं. इस तरह से कांग्रेस 50 फीसदी वोटबैंक को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है. हरियाणा में जब से बीजेपी ने गैर जाट राजनीति शुरू की है तभी से कांग्रेस ने जाट के साथ दलित का समीकरण बैठाना शुरू कर दिया था. इसी समीकरण के हिसाब से भूपिंदर सिंह हुड्डा को पार्टी का सर्वोच्च नेता बनाया गया है. उनके साथ दलित नेता चौधरी उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा हरियाणा में कुमारी सैलजा भी कांग्रेस की दलित चेहरा हैं.

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हुड्डा और सैलजा की जोड़ी के दम पर बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी. 2024 लोकसभा चुनाव में दलित-जाट वोटों के दम पर ही कांग्रेस हरियाणा की 10 में से 5 सीटें जीतने में कामयाब रही है. अभी तक जो तस्वीर दिख रही है उसमें कांग्रेस दलित समीकरण साधने की कवायद में है. लोकसभा चुनाव में दलित मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की ओर दिखा था. संविधान और आरक्षण बचाने के शोर के बीच देशभर में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को दलितों का वोट मिला है, लेकिन सैलजा की नाराजगी अब कांग्रेस के लिए ही चिंता का सबब बनती जा रही है.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

आज जरूर खरीदें झाड़ू, अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी; जानिए पूजा मुहूर्त
फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही से मासूम की मौत, दो सगे भाइयों ने किया था ऑपरेशन, भेजे गए जेल
हम उत्पीडित बांग्लादेशी हिन्दुओं के साथ
जिला कारागार में कौमी एकता रक्त फाउंडेशन का कंबल वितरण
15 वर्षीय किशोर प्रयागराज से लापता, परिजन परेशान
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?