


आज प्रभारी जनपद हमीरपुर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने निरीक्षण भवन में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक भारत रत्न लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल जी के 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “सरदार 150 वीं यूनिटी मार्च अभियान” के संबंध में पत्रकार वार्ता की आज की प्रेस वार्ता जिला अध्यक्ष सुनील पाठक जिला प्रभारी देवेश कुमार की उपस्थित में की गई जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी की इस प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी की सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 में हुआ था यह एक भारतीय वकील स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक थे वह भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री बने और उन्होंने लोह पुरुष के रूप में देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने 552 से अधिक रियासतों को भारत संघ में शामिल करने में सफलता प्राप्त की भारत की ऐसी महान विभूति एवं प्रेरणा स्रोत की जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाएगी एवं आगे उनकी जयंती पर पार्टी कार्यक्रम भी चलाएगी इस कार्यक्रम में हमीरपुर सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति राठ विधायक मनीषा अनुरागी जिला महामंत्री रामदास सुदर्शन लक्ष्मी रतन साहू उपस्थित रहे




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



