नई दिल्ली: इंडियंस प्रीमियर लीग 2023 का आज यानी 8 अप्रैल को सबसे बड़ा मुकाबला खेले जाने वाला है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन एमआई और सीएसके पहली बार आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं इस महामुकाबले से पहले चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने दोनों टीमों की राइवलरी को लेकर बड़ा बयान दिया है।




इसके अलावा बात करें हेड टू हेड मुकाबलों की तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें से एसआई ने 20 मैच जीते हैं। जबकि चेन्नई सिर्फ 14 मुकाबले अपने नाम करने में ही सफल हो पाई है। बहरहाल, आंकड़ो की माने तो मुंबई का पलड़ा हमेशा से चेन्नई पर भारी रहा है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



