इंडियन एजुकेटर, ऑथर, सोशल वर्कर और इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति बीते वीकेंड पर ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आईं। उनके साथ इस शो पर फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की प्रड्यूसर गुनीत मोंगा और एक्ट्रेस रवीना टंडन भी पहुंची थीं। सुधा मूर्ति ने इस कॉमेडी शो पर अपनी लाइफ के कई किस्से शेयर किए। इनमें से एक किस्सा हसबैंड नारायण मूर्ति से पहली मुलाकात का भी है। इस शो में कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि पहली बार वह नारायण मूर्ति से कब मिलीं। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि नारायण मूर्ति का वजन आज भी उतना ही क्यों है जितना शादी के समय था।




‘मुझे लगा एकदम फिल्मी हीरो की तरह हैंडसम होंगे’
सुधा मूर्ति ने आगे बताया, ‘मैंने पूछा कि ये नारायण मूर्ति कौन है, उन्होंने बोला कि मेरा दोस्त है पैरिस में था जो अब इंडिया आ गए और एक बार मिलना चाहते हैं। मुझे लगा जैसे एकदम फिल्मी हीरो की तरह होंगे, हैंडसम बोल्ड और नारायण मूर्ति डैशिंग।’
नारायण मूर्ति को पहली बार देखकर लगा कोई बच्चा हो
उन्होंने आगे कहा, ‘जब दरवाजा खोला और सामने देखा तो लगा कि ये कौन है आदमी, ये तो जैसे छोटा बच्चा हो कोई। पहली बार मैं तभी मिली उनसे।’ इसके बाद उन्होंने नारायण मूर्ति के वजन को लेकर भी बातें कीं और कहा,’वो शादी के समय जितने किलो के थे आज भी उतने ही किलो के हैं। क्योंकि मैं बैड कुक हूं और इसीलिए मेरे हसबैंड ने अपना वेट आज तक मेंटेन रखा है।’

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



