शादी नहीं होने से परेशान युवक ने घर में लगाई आग
परिजनों ने युवक को बताया नशे का आदि और मानसिक विक्षिप्त
गुरुवार सुबह एक युवक ने शादी नहीं होने से परेशान होकर अपने घर में आग लगा है और सामान फेंकना शुरू कर दिया।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, फायर बिग्रेड की टीम ने मोहल्ले वालों के सहयोग से आग बुझाई लेकिन तब तक घर में रखा काफी सामान जल गया।
मौदहा कस्बे के मोहल्ला बांघा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मोहल्ले के रमेश विश्वकर्मा के घर से धुआं निकलता दिखाई दिया जब तक लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि रमेश के पुत्र दिनेश ने शादी नहीं होने से नाराज़ होकर अपने घर में आग लगा दी इतना ही नहीं आग लगाने के बाद उक्त दिनेश ने छत से सामान भी फेंकना शुरू कर दिया।मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर मोहल्ले वालों के सहयोग से आग बुझाई लेकिन तब तक घर में रखा रमेश के बड़े पुत्र के दहेज का काफी सामान जलकर खाक हो चुका था।वहीं परिजन दिनेश को शराब का आदी और मानसिक विक्षिप्त बता रहे हैं।और शराब के नशे में शादी की बात को लेकर अक्सर घर में लडाई झगड़ा करता था।फिलहाल आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



