By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मिट 2026 में किया प्रतिभाग़
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मिट 2026 में किया प्रतिभाग़
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मिट 2026 में किया प्रतिभाग़

Last updated: March 20, 2026 11:54 am
By
ज्योती गुप्ता एडीटर लखनऊ
3 Min Read
Share
SHARE

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मिट 2026 में किया प्रतिभाग़

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों का किया प्रस्तुतीकरण

सौर ऊर्जा और ग्रीन पहल में उत्तर प्रदेश अग्रणी प्रदेश

ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन:मंत्री श्री ए के शर्मा

लखनऊ,20 मार्च 2026

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा यशोभूमि नई दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मिट 2026 में प्रतिभाग किया।इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की ऊर्जा उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

मंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश देश में ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में तेजी से अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं को सस्ती, सतत एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उच्च मानकों पर कार्य कर रही है। बीते वर्ष गर्मी के दौरान उत्तर प्रदेश ने देश की सर्वाधिक पीक डिमांड को सफलतापूर्वक पूरा किया और इस वर्ष इससे भी अधिक मांग को पूरा करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।उन्होंने बताया कि बिजली की उपलब्धता बढ़ाने हेतु पिछले एक वर्ष में लगभग 4000 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता जोड़ी गई है, जबकि इसी वर्ष 5000 मेगावाट से अधिक नई क्षमता स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा चुके हैं।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत उत्तर प्रदेश देश में प्रतिदिन सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में प्रथम स्थान पर है। साथ ही, राज्य में यूटिलिटी स्केल सोलर पार्क, पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) और बैटरी स्टोरेज सिस्टम पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को स्थायी रूप से पूरा किया जा सके।उन्होंने बताया कि ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-2 के तहत उत्तर प्रदेश ने देश में उत्कृष्ट कार्य किया है तथा ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-3 परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह भी किया गया है।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य के पावर प्लांट्स को अब तक के उच्चतम पीएलएफ (85%) पर संचालित किया जा रहा है और वितरण हानियों (AT&C Losses) में उल्लेखनीय कमी आई है। प्रदेश में लगभग 20% उपभोक्ताओं के यहां प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और लाखों उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से बिल भुगतान कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक उपभोक्ता को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है, जिसके लिए ऊर्जा क्षेत्र में निरंतर सुधार, नवाचार और निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर,अन्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्रीगण, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) नरेंद्र भूषण, चेयरमैन आशीष गोयल एवं प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

जहांगीराबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बाराबंकी के फार्मेसी विद्यार्थियों का औधोगिक भ्रमण हुआ सम्पन्न
जूता फैक्ट्री में पूजा के दीपक से लगी आग, दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने पाया काबू
धर्म यात्रा पर निकले संत पंकज महाराज
आगरा में दिवाली से पहले मेट्रो की खुदाई के लिए खाली कराए जा रहे मकान. होटल में रहो या फिर ये आफर लो…पढ़ें पूरी खबर
कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सचिन यादव व्यक्त कर रहे थे
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
1 Comment
  • nesine canlı sonuçlar says:
    April 18, 2026 at 10:56 am

    The real reason I hang around Nesine is those nesine canlı sonuçlar. Keeping tabs on my bets in real-time? Yes, please! It’s addictive stuff, I tell ya.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?